फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   arun jaitley nainital visit

खुला गया राज, तो इस 'मिशन' पर उत्तराखंड पहुंचे हैं अरुण जेटली

Sun, 11 Sep 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 11 Sep 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
arun jaitley nainital visit
arun jaitley

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली सिर्फ सैर सपाटा ही करने उत्तराखंड नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन


वह भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य भी हैं और उन चुनिंदा चुनावी रणनीतिकारों में भी शामिल हैं, जिनपर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का भरोसा है। यहां राजभवन में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी से जेटली ने लंबी बातचीत की। इसमें जेटली उत्तराखंड भाजपा की चुनाव रणनीति पर होमवर्क करते दिखे तो कोश्यारी भाजपा में अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए।

दोनों की बातचीत से यह भी जाहिर हो रहा है कि भविष्य में अरुण जेटली की उत्तराखंड चुनाव में भूमिका खासी महत्वपूर्ण होगी। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट की खासी बातचीत हुई और कोश्यारी से जेटली ने कुरेद-कुरेद कर प्रदेश में भाजपा की चुनावी रणनीति और राजनीतिक हालात पर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


कोश्यारी को लेकर इस समय भाजपा में कई तरह की चर्चाएं हैं। भाजपा कोर कमेटी की तीन बैठकों में शािमल न होकर कोश्यारी यह भी जताते हुए लग रहे थे कि वे कहीं न कहीं नाराज हैं। शनिवार को अरुण जेटली से मुलाकात कर कोश्यारी ने यह भी जता दिया कि वे प्रदेश के उन भाजपा नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में एक और टूट की ओर किया इशारा

arun jaitley nainital visit
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : Self

जेटली ने कोश्यारी से सीधे तौर पर ही पूछा कि प्रदेश में भाजपा की चुनाव की तैयारी क्या है। दोनों नेताओं के बीच इसके बाद प्रदेश में भाजपा की चुनावी रणनीति पर ही बातचीत हुई। कोश्यारी का कहना था कि  पर्दाफाश रैलियों में भाजपा को बेहतर रिस्पांस मिला। कोश्यारी ने प्रदेश सरकार की विफलताओं की बात की और यह भी कहा कि भाजपा में कहीं कोई मतभेद नहीं है।

जेटली और कोश्यारी के बीच की बातचीत को भाजपा की शीर्षस्थ स्तर पर उत्तराखंड चुनाव को लेकर पनप रही नई रणनीति का इशारा भी माना जा रहा है। जेटली इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव में भी मुख्य रणनीतिकार के तौर पर काम कर चुके है। जेटली के उत्तराखंड प्रवास को 2017 के चुनाव में उनकी भूमिका को तय करने के कदम के रूप में भी देखा जा रहा है।

कोश्यारी का यह भी कहना था कि कांग्रेस के विधायकों में अभी असंतोष बरकरार है। करीब चार विधायक ऐसे हैं जो मुख्यमंत्री से बुरी तरह से नाराज हैं। ऐसे में कांग्रेस में अभी एक और टूट हो सकती है। कोश्यारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के बीच की खाई का भी जिक्र किया और पीडीएफ से सरकार के रिश्तेें पर भी टिप्पणी की। चुनाव में भाजपा की जीत को तय बताया और कहा कि भाजपा में कोई मतभेद नहीं है।

तो किसी को चेहरा बनाने से है परहेज
जेटली ने साफ कहा कि सामूहिक जिम्मेदारी से ही भाजपा को प्रदेश में 2017 में जीत मिलेगी। जेटली का यह इशारा भाजपा का इस बार कमल को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ने की ओर भी इशारा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed