फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Artists from Uttarakhand will give message of water conservation in Mahakumbh

Dehradun News: महाकुंभ में जलसंरक्षण का संदेश देंगे उत्तराखंड के कलाकार

Thu, 16 Jan 2025 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Artists from Uttarakhand will give message of water conservation in Mahakumbh
Iआज नुक्कड़ नाटक जलशत्रु की देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन

I
Iमहाकुंभ की पवित्र धरा पर उत्तराखंड के कलाकार जल संरक्षण का संदेश देंगे। आज (शुक्रवार) प्रयागराज में पंचम वेद क्रिएशन चैरिटेबल ट्रस्ट के कलाकार नुक्कड़ नाटक जलशत्रु की प्रस्तुति देंगे।I
I
I
Iनाटक के लेखक और निर्देशक अनुराग वर्मा ने बताया कि नाटक हास्य व्यंग्यात्मक शैली में लिखा गया है। इसमें विश्वस्तरीय मुद्दों जैसे ग्लोबल वार्मिंग, जनसंख्या नियंत्रण कानून, पारिस्थितिकीय असंतुलन आदि को बड़े मनोरंजक तरीके से समाहित किया गया है। टीम के मैनेजर नीतीश नंद किशोर ने बताया, नाटक के अंत में एक प्राकृतिक आपदा के कारण सब कुछ बर्बाद हो जाने के बाद मानव को एहसास होता है कि उसने अपनी भावी पीढ़ी के लिए जीवन के अनुकूल परिस्तिथियों को समाप्त कर दिया है। कहा कि इस नाटक के चयन का मुख्य उद्देश्य शहरों व गांव के लोगों को न केवल गंगा बल्कि संपूर्ण उपलब्ध स्वच्छ जल के स्रोतों पर गहराते संकट से अवगत कराना है। नाटक में भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के प्रसिद्ध अभिनेता संदीप यादव व प्रीति चौहान भी अहम भूमिकाओं में हैं। उनके साथ आशीष वर्मा, मानवी नौटियाल, अंशिका जैन, ऋषिराज भट्ट, कुणाल सिंह, विशाल पंत, भारती सूर्यान आदि भी अपना हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे।I
विज्ञापन

I महाकुंभ की पवित्र धरा पर उत्तराखंड के कलाकार जल संरक्षण का संदेश देंगे। आज (शुक्रवार) प्रयागराज में पंचम वेद क्रिएशन चैरिटेबल ट्रस्ट के कलाकार नुक्कड़ नाटक जलशत्रु की प्रस्तुति देंगे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iनाटक के लेखक और निर्देशक अनुराग वर्मा ने बताया कि नाटक हास्य व्यंग्यात्मक शैली में लिखा गया है। इसमें विश्वस्तरीय मुद्दों जैसे ग्लोबल वार्मिंग, जनसंख्या नियंत्रण कानून, पारिस्थितिकीय असंतुलन आदि को बड़े मनोरंजक तरीके से समाहित किया गया है। टीम के मैनेजर नीतीश नंद किशोर ने बताया, नाटक के अंत में एक प्राकृतिक आपदा के कारण सब कुछ बर्बाद हो जाने के बाद मानव को एहसास होता है कि उसने अपनी भावी पीढ़ी के लिए जीवन के अनुकूल परिस्तिथियों को समाप्त कर दिया है। कहा कि इस नाटक के चयन का मुख्य उद्देश्य शहरों व गांव के लोगों को न केवल गंगा बल्कि संपूर्ण उपलब्ध स्वच्छ जल के स्रोतों पर गहराते संकट से अवगत कराना है। नाटक में भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के प्रसिद्ध अभिनेता संदीप यादव व प्रीति चौहान भी अहम भूमिकाओं में हैं। उनके साथ आशीष वर्मा, मानवी नौटियाल, अंशिका जैन, ऋषिराज भट्ट, कुणाल सिंह, विशाल पंत, भारती सूर्यान आदि भी अपना हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed