फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   arrested terrorist checked India borders.

हरिद्वार से गिरफ्तार आतंकियों ने की भारत की सीमाओं की रेकी

Fri, 22 Jan 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 22 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
arrested terrorist checked India borders.

हरिद्वार जिले में रुड़की से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों ने हरिद्वार के अलावा उत्तराखंड की सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भी रैकी की थी।

विज्ञापन


केंद्रीय खुफिया विभाग को गिरफ्तार लोगों से ऐसे इनपुट मिले हैं। डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल ने संवेदनशीलता को देखते हुए रेंज में अलर्ट घोषित कर दिया है। उन्होंने रेंज के पुलिस अधीक्षकों को संदिग्ध व्यक्तियों और यूपी के बार्डर के पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि आईबी की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने रुड़की से चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आतंकी हरिद्वार कुंभ में आने वाली ट्रेनों में सीरियल बम ब्लास्ट करना चाहते थे, लेकिन खुफिया एजेंसियों ने उनके नापाक इरादों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन

नेपाल और चीन सीमा से सटा है पिथौरागढ़

arrested terrorist checked India borders.

पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार आतंकियों का मास्टर माइंड अखलाक ने पिथौरागढ़ की भी रैकी की थी। पिथौरागढ़ जिला क्षेत्र नेपाल और चीन सीमा से सटा है।

एनआईए की टीम इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि कहीं नेपाल से तो संदिग्ध आतंकियों का संपर्क तो नहीं है। इधर उच्चाधिकारियों से बातचीत के बाद कुमाऊं रेंज के डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल ने सभी छह जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षकों को संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर जनता से सहयोग लेने के टिप्स दिए गए हैं। इसके अलावा डीआईजी ने नेपाल से सटी सीमा और ऊधमसिंह नगर को सीमा पर विशेष चेकिंग की हिदायत दी है। खुफिया विभाग को भी मिश्रित आबादी में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed