फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arrested for stealing jewelry worth Rs 35 lakh

देहरादून: प्रोफेसर के घर से 35 लाख रुपये के जेवरात चुराने वाला गिरफ्तार

Mon, 20 Feb 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Arrested for stealing jewelry worth Rs 35 lakh
सहस्रधारा रोड स्थित मयूर विहार में प्रोफेसर के घर से हीरे, सोने और चांदी के जेवरात चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 35 लाख रुपये के जेवरात बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ तीन राज्यों में चोरी और गैंगस्टर के 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मयूरी विहार में प्रोफेसर पूजा राठी का मकान है। उनके पति सुनील चिकारा एक फार्मा कंपनी चलाते हैं। गत नौ फरवरी को पूजा राठी का परिवार हरियाणा में अपने एक रिश्तेदार की शादी में गया था। वहां से 11 फरवरी को लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर से सोने, चांदी और हीरे के जेवरात चोरी हो गए हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। करीब 140 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो मयूर विहार में एक संदिग्ध व्यक्ति आता जाता दिखाई दिया। उसके हुलिए का मिलान संदिग्धों से किया गया तो पता चला कि यह शमशाद उर्फ धर्मेंद्र निवासी बेहट रोड चिलकाना, सहारनपुर है।
विज्ञापन


आरोपी ने मयूर विहार में एक और चोरी की घटना की थी, जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया था। शमशाद की एक पहचान है कि उसके बाएं पैर में चोट लगी हुई है, इससे वह लचककर चलता है। पुलिस ने उसका न्यायालय से सत्यापन कराया तो मालूम हुआ कि वह जमानत पर जेल से छूट गया है। इस पर पुलिस टीम उसके घर के लिए रवाना की गई। पुलिस टीम ने शमशाद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वह चोरी किए गए माल को हरियाणा में ले जाकर बेचने वाला था। एसएसपी ने दावा किया कि आरोपी के पास से पूजा राठी के घर से चुराया गया सारा माल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दिसंबर में छूटा था जेल से, चोरी के लिए की मयूर विहार में रैकी
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पहले मयूर विहार में किराये पर रहता था। उसने एक बार यहां चोरी की थी। इसके बाद वह पकड़ा गया और जेल चला गया। जमानत पर छूटने के बाद उसने यमुनानगर हरियाणा में चोरी की। यमुनानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया तो दिसंबर में जमानत पर छूट गया। इसके बाद देहरादून आया और यहां मयूर विहार में देखा कि एक मकान में ताला लगा हुआ है। सुबह से शाम तक इसमें कोई हरकत नहीं हुई तो रात को उसने इसमें चोरी की योजना बनाई। उसने लोहे की छैनी से लॉक तोड़ा और अंदर अलमारी से जेवरात चोरी कर लिए। वह आईएसबीटी तक विक्रम से गया और छैनी को जंगलों में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed