फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arrested for spreading fake news regarding National Games

Dehradun News: राष्ट्रीय खेलों के संबंध में भ्रामक खबरें चलाने वाला गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2025 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Arrested for spreading fake news regarding National Games
I
विज्ञापन

II- गुरुग्राम के रहने वाले युवक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखी थी खबर
I
I

I
I- कई लोगों ने किया था शेयर, मेडल बेचने के संबंध में लिखी थी जानकारी
I
I
I
Iराष्ट्रीय खेलों के संबंध में भ्रामक खबरें चलाने वाले सोशल मीडिया यूजर को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने उत्तराखंड वाले नाम के पेज पर राष्ट्रीय खेलों में फिक्सिंग व मेडल बेचने संबंधी खबर प्रसारित की थी। इसे तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया गया था।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड वाले नाम के इस पेज पर राष्ट्रीय खेलों में फिक्सिंग और भ्रष्टाचार का खेल, लाखों में बेचे जा रहे पदक शीर्षक से एक भ्रामक खबर लिखी गई थी। इस संबंध में तीन दिन पहले रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे के बाद शेयर करने वाले कुछ लोगों ने माफी भी मांगी थी। पुलिस लगातार इस पेज के संचालक को खोज रही थी। साइबर सेल ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि इस पेज को टिहरी के लंबगांव क्षेत्र के गांव जणगी का रहने वाला अंकुश चौहान संचालित कर रहा है। वह अपने परिवार के साथ इस वक्त गुरुग्राम के न्यू पालम विहार में रहता है।
विज्ञापन

I
I
I
Iइस पर एक टीम को गुरुग्राम भेजा गया। टीम उसे पूछताछ के लिए देहरादून लेकर आई और उसे विवेचना में सहयोग करने के संबंध में नोटिस दिया गया, लेकिन उसने नोटिस लेने से साफ इन्कार कर दिया। इस कारण अंकुश चौहान को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article