{"_id":"680e7d74d8d0d79ebe088ab6","slug":"arrested-for-making-irrelevant-comments-about-the-country-dehradun-news-c-5-1-drn1031-675690-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देश के बारे में अनरगल टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देश के बारे में अनरगल टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
Iपटेलनगर क्षेत्र में ठेली लगाता है आरोपी
I
Iपटेलनगर क्षेत्र में एक ठेली संचालक के खिलाफ देश के बारे में अनरगल टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में टीएचडीएसी कॉलोनी के रहने वाले निशांत जैन ने पुलिस से शिकायत की थी।I
Iजैन का कहना है कि वह शनिवार को वह अपने मोबाइल पर भारत-पाकिस्तान युद्ध से संबंधित कोई वीडियो देख रहे थे। इस दौरान उनकी दुकान के सामने ठेली लगाने वाले जियाउद्दीन नाम के युवक ने भारत के लिए गलत टिप्पणी की। आरोप है कि यह बात उसने राष्ट्रद्रोह की भावना रखते हुए कही। एसएचओ पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि आरोपी को मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।I
Iबता दें कि इससे पहले एक युवक के खिलाफ इसी तरह से पहलगाम में मारे गए पर्यटकों पर फेसबुक पर टिप्पणी करने का आरोप लगा था। उसके खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस वक्त पुलिस सोशल मीडिया पर भी निगरानी कर रही है। ऐसी सभी पोस्ट आदि को डिलीट कराया जा रहा है, जिसमें धार्मिक भावनाएं आहत होने का खतरा है। साथ ही देश के प्रति अनरगल टिप्पणी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।I