फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arrested for illegal business of railway reserved e-tickets

रेलवे के आरक्षित ई- टिकटों के अवैध कारोबार का आरोपी गिरफ्तार -

Wed, 09 Mar 2022 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Arrested for illegal business of railway reserved e-tickets
रेलवे के ई-टिकटों के अवैध कारोबार के खिलाफ मंडल मुख्यालय के निर्देश पर आरपीएफ अधिकारियों की अगुवाई में देहरादून, हरिद्वार, रुड़की समेत तमाम जगहों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसी विशेष जांच अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल देहरादून के प्रभारी निरीक्षक जय सिंह की अगुवाई में विशेष टीम का गठन कर जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान विशेष टीम ने मियांवाला पीलीकोठी के पास से सागर चौहान पुत्र महीपत सिंह चौहान निवासी बालावाला को रेल टिकटों के अवैध कारोबार के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया। रेलवे के प्रभारी निरीक्षक जय सिंह चौहान ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी सागर चौहान आरक्षित टिकट बरामद किए गए हैं जो आरोपी सागर चौहान बनाने के लिए अधिकृत नहीं है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जय सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत आईडी के आधार पर कोई भी व्यक्ति रेल ई रेल टिकटों का कारोबार नहीं कर सकता है। उसके लिए रेलवे की ओर से विधिवत अनुमति लेनी होती है। बता दें कि पिछले दिनों आरपीएफ पुलिसकर्मियों ने नईबस्ती चंद्र रोड डालनवाला इलाके से मोहम्मद सलमान पुत्र नूर हसन को रेल टिकटों के अवैध कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया था। दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक जय सिंह ने बताया कि राजधानी देहरादून में तमाम ऐसे लोग हैं जो अपनी व्यक्तिगत यूजर आईडी के जरिए ई रेल टिकट बनाकर अवैध कारोबार कर रहे हैं ऐसे कई लोगों को चिह्नित किया गया है उनके खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed