फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arrest sword hanging in cricketer assault case

क्रिकेटर से मारपीट मामले में वर्मा और अन्य आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार

Sat, 25 Jun 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Arrest sword hanging in cricketer assault case
क्रिकेटर से मारपीट के मामले में उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव माहिम वर्मा और अन्य आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। आरोपियों ने पुलिस के नोटिस का जवाब नहीं दिया है। ऐसे में उनके ठिकानों पर दबिश शुरू की गई है।
विज्ञापन

डीआईजी/एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। विवाद बीते साल दिसंबर माह का है। आरोप है कि राजकोट में विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए पहुंची उत्तराखंड की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आर्य सेठी के साथ टीम के ही कोच मनीष झा ने मारपीट और गालीगलौज की कोशिश की। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को इस मामले में कोच मनीष झा की तरफ से शिकायत की गई, तो आर्य सेठी की तरफ से उनके पिता वीरेंद्र सेठी ने कोच की शिकायत की। बताया कि मैच के दौरान आर्य सेठी के सोने पर और टीम को सपोर्ट नहीं करने को लेकर विवाद बढ़ा।
विज्ञापन

आर्य के पिता ने मारपीट, उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाए। लंबे समय तक इस मामले की वसंत विहार थाना पुलिस ने जांच की। वसंत विहार थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार डीआईजी देहरादून खंडूड़ी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद बीते सोमवार को देर रात सीएयू सचिव महिम वर्मा, सत्यम शर्मा, पीयूष कुमार रघुवंशी, नवनीत मिश्रा, संजय गुसाईं, मनीष झा, पारुल के खिलाफ आर्य सेठी के पिता की तरफ से केस दर्ज कराया गया था। मामले में पूर्व में हुई जांच को आधार बनाकर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। संजय गुसाईं एक क्रिकेट अकादमी से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed