{"_id":"5cf76923bdec220788128a50","slug":"army-jawan-died-in-road-accident-at-gopeshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वरः स्वर मंदिर मार्ग में देर रात हुआ हादसा, छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वरः स्वर मंदिर मार्ग में देर रात हुआ हादसा, छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की मौत
Wed, 05 Jun 2019 12:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
चमोली जिले के गोपश्वर में स्वर मंदिर मार्ग में मंगलवार देर रात वाहन दुर्घटना में सेना के एक जवान की मौत हो गई। स्कूटी चालक मृतक मैक्स वाहन की चपेट में आ गया था। बताया गया कि मृतक छुट्टी पर कुछ दिनों के लिए घर आया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार वाहन यूके07पी0881 ने सड़क किनारे खड़े प्रदीप सिंह पुत्र सोबन सिंह निवासी जैदी कंडारा जिला चमोली उम्र 43 वर्ष और उनकी बेटी ईशु उम्र लगभग 5 वर्ष को टक्कर मार दी। दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया। जहां प्रदीप की मौत हो गई। बताया गया कि उनकी बेटी को हल्की खरोंच आयी है।
विज्ञापन
चालक अशोक सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी हरमनी पोस्ट लस्यारी जिला चमोली वाहन चला रहा था।