{"_id":"67793d145d76f446c3010bca","slug":"army-commander-held-a-meeting-with-rural-public-representatives-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-117503-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सेना कमांडर ने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सेना कमांडर ने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
विज्ञापन
- ग्रामीण व सेना के बीच संवाद को बताया सकारात्मक पहल
- चौथी बार आयोजित की गई बैठक
फोटो.....
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। हेडक्वार्टर एस्टेब्लिशमेंट नंबर 22 के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अलीन देब साहा ने चकराता कैंट की सीमा से सटे जौनसार बावर के गांवों के स्याणाओं व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सेना ग्रामीणों के बीच संवाद के लिए यह चौथी बैठक थी। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी लेकर सेना कमांडर ने उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।
सेना व सिविल संपर्क को मजबूत बनाने के लिए उबान आडिटोरियम में आयोजित की गई बैठक में स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अलीन देब साहा ने कहा यह एक सकारात्मक पहल है। इस प्रकार के संवाद से सेना व आसपास के सिविल क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों के बीच संबंध मजबूत होंगे।
कहा कि पिछली तीन बैठकों में ग्रामीणों के माध्यम से रखी गई समस्याओं का निदान कराया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने क्वारना धार पर यात्री शेड बनवाने की मांग की। जिसपर स्टेशन कमांडर ने मौका मुआयना कर छावनी परिषद को निर्देशित करने का आश्वासन दिया। उधर ग्रामीणों ने खादरा-पाटियाधार मार्ग निर्माण का 90 प्रतिशत कार्य के पूरा हो जाने पर कैंट बोर्ड अध्यक्ष व कैंट प्रशासन का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर स्टेशन कमांडर ने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं के लिए सेना के अधिकारियों से ग्रामीणों के बीच जाकर बातचीत कर समाधान करने को भी कहा।
विज्ञापन
बैठक में लेफ्टिनेंट कर्नल सचिन रावत, मेजर अंगद सिंह, कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य अनिल चांदना, सूबेदार मेजर भूदेव सिंह नरवार, सिक्योरिटी ऑफिसर रामनिवास सहनवाल, हन्नी शर्मा, प्रदीप जुयाल, सदर स्याणा खत बमटाड़ बुद्ध सिंह तोमर, स्याणा ठाणा राजेंद्र जोशी, स्याणा क्वारना सुरेंद्र सिह आदि मौजूद रहे।