फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   army chief gen dalbir singh suhag

सुहाग का सेना प्रमुख बनने में ऑपरेशन पवन का अहम रोल

Sat, 02 Aug 2014 02:32 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Aug 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
army chief gen dalbir singh suhag

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग के सर्वोच्च रैंक पर पहुंचने के सफर में श्रीलंका में चला ऑपरेशन पवन बड़ा टर्निंग प्वाइंट माना जाता है।

विज्ञापन


जनरल ने अपने कैरियर का यह बड़ा फैसला भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में बतौर इंस्ट्र्क्टर तैनाती के दौरान लिया था।

आईएमए इंस्ट्रक्टर सुहाग को जब यह पता चला कि उनकी बटालियन जाफना पहुंचते ही दुश्मन के बड़े हमले में कमांडिंग अफसर सहित कई अफसर और जवानों को खो चुकी है उन्होंने तुरंत प्रतिनियुक्ति समाप्त करवा मोर्चे पर वापसी की।
विज्ञापन


अकादमी इंस्ट्र्क्टर के सुरक्षित माहौल के बदले सुहाग ने श्रीलंका के जोखिम और चुनौती भरे माहौल को चुना।

हैरान करने वाला फैसला

army chief gen dalbir singh suhag

उस समय मेजर सुहाग का यह फैसला हैरान करने वाला था, लेकिन आगे चलकर यह मील का पत्थर साबित हुआ।

1987 में मेजर सुहाग को उनकी काबलियत के बूते आईएमए देहरादून में जेंटलमेंट कैडेट को प्रशिक्षित करने के लिए बतौर इंस्ट्रक्टर तैनात किया गया।

आईएमए में बतौर इंस्ट्र्क्टर वह आराम से सैन्य ऑपरेशन में मिलने वाली चुनौतियों से दूर रह सकते थे, लेकिन इस बीच उनकी रेजिमेंट 4/5 गोरखा श्रीलंका शांति सेना का हिस्सा बनकर जाफना रवाना हो गई।

सुहाग उसका हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन सैन्य नियमों के तहत उन्हें प्रतिनियुक्ति पूरी करनी थी।

बटालियन के साथ मोर्चे पर लड़े

army chief gen dalbir singh suhag

बटालियन के जाफना पहुंचने के दूसरे दिन ही सुहाग के पास आईएमए में सूचना आई कि उनके कमांडिंग अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल इंदर बाल सिंह बाबा सहित कुछ अन्य अफसर और सैनिक जाफना में दुश्मन के हमले में शहीद हो गए।

जनरल सुहाग के लिए यह पल बेहद मुश्किल थे, जिस रेजिमेंट में उन्होंने अपना कैरियर शुरू किया उनके सीओ, अफसर और जवान मारे गए।

सुहाग के लिए अगली चुनौती यह थी कि शहीद कर्नल बाबा का परिवार उस समय देहरादून में था।

मेजर सुहाग को जिम्मा दिया कि कर्नल बाबा के माता पिता को इसकी सूचना दें। सुहाग अपने कमांडिंग अफसर के परिवार को जब यह दुखद सूचना देने के बाद लौटे तो उन्होंने फैसला कर लिया कि वह अपनी बटालियन के साथ मोर्चे पर लडेंगे।

विज्ञापन

कंपनी कमांडर बनाया गया

army chief gen dalbir singh suhag

आईएमए कमांडेंट को अपने फैसले से अवगत करवा कि वह इंस्ट्र्क्टर तैनाती छोड़कर श्रीलंका जाना चाहते हैं। उच्च अधिकारियों ने सुहाग के फैसले के पीछे छिपे जज्बे को देखते हुए आवेदन के 24 घंटे में उन्हें श्रीलंका में रेजिमेंट ज्वाइन करने की अनुमति दे दी।

रेजिमेंट में वापस लौटने पर मेजर सुहाग को कंपनी कमांडर बनाया गया। आईएमए की तैनाती छोड़कर मोर्चे पर डटी बटालियन में मेजर सुहाग की वापसी ने जवानों और सहयोगी अफसरों का जज्बा दोगुना कर दिया।

मेजर सुहाग ऑपरेशन पूरा होने के दो बरस तक बटालियन के साथ श्रीलंका में कई सैन्य ऑपरेशनों का हिस्सा बने। जनरल सुहाग के सैन्य जीवन का यह सबसे अहम फैसला माना जाता है जिससे उनकी अपने सैनिकों के साथ जुड़ाव और गहरा हुआ।

इसी जुड़ाव के चलते जनरल सुहाग को 5 गोरखा के पहले कर्नल आफ द रेजिमेंट बने उसके बाद 1 जनवरी 2014 को प्रेजिडेंट गोरखा ब्रिगेड बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed