फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army Chief Bipin Rawat Give Sword of Honor in  Ima pop 2018 Award ceremony

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने बढ़ाया कैडेट्स का हौसला, बोले चुनौतियों ने घबराएं नहीं, डटकर मुकाबला करें

Fri, 30 Nov 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Nov 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Army Chief Bipin Rawat Give Sword of Honor in  Ima pop 2018 Award ceremony
आर्मी चीफ बिपिन रावत

कैडेट कैप्टन हर्षवर्धन राठौर को सर्वश्रेष्ठ स्वॉर्ड ऑफ आनर से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) में आयोजित हुए 184वें कोर्स की ग्रेजुएशन सेरेमनी में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने प्रतिभाशाली कैडेट्स को सम्मानित किया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आरआईएमसी में आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी का शुभारंभ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने किया। इससे पहले आरआईएमसी कैडेट्स ने जनरल रावत को गार्ड ऑफ आनर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद राजस्थान निवासी कैडेट कैप्टन हर्षवर्धन राठौर को स्वॉर्ड ऑफ आनर दिया गया। कैडेट हर्षवर्धन के पिता श्रवण सिंह राठौर शिक्षक हैं और उनकी मां सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। इनके अलावा अन्य कैडेट्स को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने कहा कि सेना के अनुशासन की यह प्राथमिक पाठशाला है। यहां से निकलने वाले कैडेट्स सेना में अनुशासन के आयाम स्थापित करते हैं। चुनौतियां बहुत मिलेंगी लेकिन घबराएं नहीं इनका मुकाबला करें। उन्होंने संस्थान का भ्रमण भी किया। थिमैय्या ऑडिटोरियम में आरआईएमसी कमांडेंट कर्नल विवेक शर्मा ने एंड ऑफ टर्म रिपोर्ट पेश की। 

किसे कौन सा अवार्ड  

इस मौके पर जीओसी उत्तर भारत एरिया ले. जन. हरीश ठुकराल, डीजीएमटी ले. जन. एएस भिंडर, जीओसी उत्तराखंड एरिया मेजर जनरल जेएस यादव, ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर आर एडमिरल अधीर अरोड़ा, आईएमए के डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल जेएस नेहरा, आईएमए के ब्रिगेडियर ट्रेनिंग एसएम इस्माइल, ब्रिग्रेडियर राजवीर सिंह, एयर कमाडोर अजय सिंह पठानिया, वेल्हम ब्वायज स्कूल के ट्रस्टी दर्शन सिंह, बिग्रेडियर एएए सिन्हा, कर्नल अरुण मंमगाई भी मौजूद रहे।

स्वॉर्ड ऑफ आनर : कैडेट कैप्टन हर्षवर्धन राठौर

द वैवेल स्वॉर्ड : कैडेट सेक्शन कमांडर तन्मय मलिक

मेजर जनरल मनोहरन ट्रॉफी फॉर बेस्ट इन कंप्यूटर : कैडेट एनसीओ दिव्यांशु सेमवाल

ले. जन. एसएस ढिल्लन ट्रॉफी : कैडेट सेक्शन कमांडर लरिंडिका

कर्नल डीएच परब ट्रॉफी : कैडेट एनसीओ कपिल किशन पांडेय

जीओसी सब एरिया ट्रॉफी फॉर बेस्ट लीडरशिप : कैडेट सेक्शन कमांडर प्रणव मित्तल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed