{"_id":"5d10ef908ebc3e7c7c01ca5f","slug":"arjuna-awardee-manoj-sarkar-won-gold-medal-in-international-para-badminton-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार को अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, फ्रांस को हराया","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार को अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, फ्रांस को हराया
Thu, 27 Jun 2019 10:51 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को गोल्ड
- फोटो : अमर उजाला
आयरलैंड में चल रही अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में रुद्रपुर निवासी अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने युगल में स्वर्ण पदक और एकल में कांस्य पदक जीता। युगल में मनोज ने ओडिशा के जोड़ीदार अर्जुन अवार्डी प्रमोद भगत के साथ मिलकर सफलता हासिल की।
विज्ञापन
मनोज ने फोन पर बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के युगल वर्ग में प्रमोद भगत के साथ उन्होंने फ्रांस के खिलाफ खेलते हुए तीन सेटों में 13-21, 21-18 व 23-21 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
वहीं, एकल में मनोज को अपने ही जोड़ीदार प्रमोद भगत के खिलाफ कोर्ट में उतरना पड़ा। इसमें 19-21, 21-19 के स्कोर के साथ मनोज को हार का सामना करना पड़ा और कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन