फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun murdered by friend Arjun killed his friend for the greed of a huge amount of money

Dehradun News: दोस्त ही निकला कातिल... मोटी रकम के लालच में रच डाली अर्जुन ने ही ऐसी खौफनाक कत्ल की साजिश

Wed, 04 Dec 2024 02:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2024 02:35 PM IST
सार

अर्जुन मंजेश के साथ प्रापर्टी में काम करता था और मंजेश ने उस पर विश्वास कर उसे संजय उर्फ फौजी की हत्या की सुपारी दी थी। लेकिन तब अर्जुन ने मंजेश को ऐसा करने से मना कर दिया और इस साजिश के बारे में संजय उर्फ फौजी को ही बता दिया। संजय उर्फ फौजी ये सुनते ही गरमा गया और ऐसी साजिश रच डाली जो मंजेश पर उल्टी पड़ गई।

विज्ञापन
Dehradun murdered by friend Arjun killed his friend for the greed of a huge amount of money
हत्या - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मंजेश ने कभी ऐसा सोचा भी नहीं होगा कि जिसे वो विश्वास में लेकर संजय की हत्या करने की साजिश रच रहा था वो ही उसका हत्यारा बनेगा। संजय ने मंजेश की हत्या करने के लिए जैसे ही 10 करोड़ देने का नाम लिया तो ये रकम सुनते ही अर्जुन अपनी दोस्ती और संबंध सब भूल गया। मोटी रकम की लालच में उसने दोस्त की हत्या की साजिश रच डाली।

विज्ञापन


दरअसल, अर्जुन भी मंजेश के साथ प्रापर्टी में काम करता था और मंजेश ने उस पर विश्वास कर उसे संजय उर्फ फौजी की हत्या की सुपारी दी थी। लेकिन तब अर्जुन ने मंजेश को ऐसा करने से मना कर दिया और इस साजिश के बारे में संजय उर्फ फौजी को ही बता दिया। संजय उर्फ फौजी ये सुनते ही गरमा गया और ऐसी साजिश रच डाली जो मंजेश पर उल्टी पड़ गई।
विज्ञापन


संजय ने जब हत्या की साजिश की बात सुनी तो उसने अर्जुन को अपने पाले में लेकर मंजेश की ही हत्या की साजिश रच डाली। संजय ने अर्जुन को बताया कि उसने जो जमीन उठाई है यदि उसकी डील हो जाती है तो उसे 80 से 90 करोड़ का फायदा होगा, जिसमें मंजेश आधा हिस्सा मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि वह अर्जुन मंजेश की हत्या कर दे तो इसके बदले में वह उसे 10 करोड़ रुपये दे देगा। दस करोड़ सुनते ही अर्जुन भी अपने दोस्त मंजेश की हत्या करने को राजी हो गया। इसके बाद अर्जुन ने अपने एक दोस्त सचिन को भी साजिश में शामिल किया।
 

हत्या से एक दिन पहले दोनों से मिला था संजय
जिस दिन मंजेश की हत्या हुई उससे एक दिन पहले ही संजय उर्फ फौजी अर्जुन और सचिन से मिला था। इस मुलाकात में उसने दोनों को खर्चे के लिए दस हजार रुपये दिए थे। अगले दिन कुछ और पैसे देने को कहा था। हत्या की शाम दोबारा फिर तीनों आपस में मिले। यहां संजय ने दो-चार दिन में पेमेंट आने के बाद पूरा पेमेंट एक साथ करने का भरोसा दिया। इस पर अर्जुन राजी हो गया और दोनों ने उसी रात मंजेश को पार्टी के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

कार चलानी ना आने के कारण रात को शव ठिकाने नहीं लगा पाए थे आरोपी
शनिवार की रात मंजेश की हत्या करने के बाद आरोपी अर्जुन और सचिन उसके शव को ठिकाने लगाना चाहते थे। लेकिन दोनों में से किसी को भी गाड़ी चलानी नहीं आती थी। इसके कारण वह शव को ठिकाने नहीं लगा पाए। इसके लिए उन्होंने अपने एक ओर साथी की मदद को हाथ बढ़ाया था। लेकिन उसने इस साजिश में शामिल होने के लिए इंकार कर दिया। घटना की रात जब दोनों ने मंजेश की हत्या की तो इसके बाद शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया। दोनों पर कार चलानी नहीं आती थी, इसके कारण अर्जुन ने अपने एक साथी शुभम को घटना को बारे में बताया और शव को ठिकाने लगाने के लिए मदद के लिए कहा। लेकिन उसने इंकार कर दिया। मंजेश की हत्या करने के बाद अर्जुन ने मृतक के गले से चेन, अंगूठी और गाड़ी की चाबी अपने पास रख ली थी। रात को जब शव ठिकाने नहीं लग पाया तो सुबह दोनों इसका प्रयास कर रहे थे, लेकिन अचानक पुलिस के आने पर दोनो छत से नीचे कूदकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Mosque Dispute:  समिति करेगी मस्जिद के दस्तावेजों की जांच...दूसरी तरफ आंदोलन की तैयारी में बजरंग दल

हत्या के बाद संजय ने अर्जुन को दिए थे 50 हजार रुपये
हत्या के बाद अगली सुबह जब आरोपी अर्जुन सुपारी देने वाले संजय उर्फ फौजी से मिला तो उसने हत्या कराने के बारे में बताकर मृतक मंजेश की कार की चाबी उसे दे दी। इस पर संजय उर्फ फौजी ने आरोपी अर्जुन को 50 हजार रुपये दिए और अपनी कार से ही ग्राफिक एरा अस्पताल झाझरा के पास छोड़ दिया। जहां से अर्जुन अपने साथी अफजल के कमरे में चला गया और एक दिन वहां रुकने के बाद अफजल को मृतक मंजेश की चैन, अंगूठी देकर वहां से हरियाणा चला गया। यहां से हरियाणा के लिए निकला तो तभी उसे सचिन की गिरफ्तारी के बारे में पता चल गया। तभी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए सोनीपत कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बनाई।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed