फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Mosque Dispute: Encroachment Investigation Committee will investigate the documents of the mosque

Uttarkashi Mosque Dispute: समिति करेगी मस्जिद के दस्तावेजों की जांच...दूसरी तरफ आंदोलन की तैयारी में बजरंग दल

Wed, 04 Dec 2024 11:20 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Dec 2024 11:20 AM IST
सार

Uttarkashi Mosque Dispute: मस्जिद के दस्तावेजों की जांच अब समिति करेगी। वहीं दूसरी तरफ बजरंग दल  आंदोलन की तैयारी में है।

विज्ञापन
Uttarkashi Mosque Dispute: Encroachment Investigation Committee will investigate the documents of the mosque
उत्तरकाशी में तैनात पुलिस बल (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अतिक्रमण जांच समिति जल्द ही मस्जिद पक्ष के दस्तावेजों की जांच करेगी। समिति ने कुछ दिनों पूर्व मस्जिद के दस्तावेजों पर शक जताते हुए खातेदारों को नोटिस दिए थे, जिसके बाद खातेदारों व उनके आश्रितों ने समिति को संयुक्त जवाब सहित दस्तावेजों की प्रतिलिपियां दी हैं।

विज्ञापन

दरअसल, बीते चार माह से उत्तरकाशी जनपद में मस्जिद विवाद शांत होता नजर नहीं आ रहा है। अल्पसंख्यक सेवा समिति जहां इस मामले पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुकी है। वहीं, देवभूमि विचार मंच मस्जिद के खिलाफ महापंचायत के बाद अब बजरंग दल के नेतृत्व में आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहा है। इसके अलावा डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश पर गठित अतिक्रमण जांच समिति भी मस्जिद से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

दस्तावेज की प्रतिलिपियां सौंपी
कुछ दिनों पूर्व इस समिति के अध्यक्ष एसडीएम भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला ने मस्जिद के दस्तावेजों पर शक जताते हुए मस्जिद की जमीन के खातेदार करीब 9 लोगों को नोटिस जारी किए थे। इनमें तीन खातेदार ऐसे भी थे, जिनका निधन हुए 8 साल से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन जीवित खातेदारों व उनके आश्रितों ने प्रशासन को संयुक्त जवाब और दस्तावेज की प्रतिलिपियां सौंपी हैं।

हालांकि यहां महापंचायत के सहित अन्य कार्यों में व्यस्तता के चलते यह समिति अब तक इन दस्तावेजों की जांच नहीं कर पायी। लेकिन अब जल्द ही दस्तावेजों की जांच शुरू होगी। बता दें कि डीएम के निर्देश पर 3 सितंबर को अतिक्रमण की जांच के लिए गठित समिति में एसडीएम अध्यक्ष व सीओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पालिका की अधिशासी अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें... Uttarakhand: वन विभाग स्केलर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, अब होगा अभिलेख सत्यापन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

अभी तक व्यस्तता के चलते जांच नहीं कर पाए, अब शीघ्र ही खातेदारों व उनके आश्रितों की ओर से दिए जवाब और दस्तावेजों की समिति जांच करेगी। -मुकेश चंद रमोला, एसडीएम भटवाड़ी व अध्यक्ष अतिक्रमण जांच समिति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed