उत्तराखंड: 5 क्षेत्र पंचायतों में 24 को होंगे उपचुनाव, रुड़की में 29 जनवरी को जारी होगी मतदाता सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्वाचन आयोग ने चार क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख पद, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद और कनिष्ठ उपप्रमुख पद पर 24 दिसंबर को मतदान की अधिसूचना जारी की है। आयोग ने बुधवार को जारी अधिसूचना में देहरादून जनपद की क्षेत्र पंचायत रायपुर, बागेश्वर जनपद की क्षेत्र पंचायत बागेश्वर और पौड़ी जनपद की क्षेत्र पंचायत दुगड्डा के प्रमुख पद, ऊधमसिंह नगर की क्षेत्र पंचायत सितारगंज के ज्येष्ठ उप प्रमुख पद और पिथौरागढ़ जनपद की क्षेत्र पंचायत गंगोलीहाट के कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए उप निर्वाचन का कार्यक्रम जारी किया है। इन क्षेत्र पंचायतों में विभिन्न कारणों से पद रिक्त हो गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की अधिसूचना जारी होने के बाद इन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावित होगी। निर्वाचन की समय सारिणी में पांचों क्षेत्र पंचायतों में 21 दिसंबर सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन होगा, जबकि दोपहर साढ़े तीन बजे से निर्देशन पत्रों की जांच होगी। 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी और 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान का दिन तय किया गया है। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। उपनिर्वाचन की समस्त प्रक्रिया क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगी, जबकि जिला मेजिस्ट्रेट निर्वाचन अधिकारी रहेंगे।
रुड़की में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 29 जनवरी को
राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को नगर निगम रुड़की और नगर पालिका बाजपुर में मतदान सूचियों के विस्तृत पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत 20 दिसंबर से मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
निकाय क्षेत्र के पुनरीक्षण के लिए संगणकों, पर्यवेक्षकों और सह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति 20 दिसंबर को की जाएगी। अगले तीन दिनों में कार्यक्षेत्र आवंटन और प्रशिक्षण होगा। 24 दिसंबर से संगणक घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे। छह से आठ जनवरी से नामावली की पांडुलिपी तैयार होगी। 9 जनवरी से निर्वाचक नामावली का मुद्रण होगा, जिसे 15 जनवरी तक पूरा किया जाना है। 16 से 22 जनवरी के बीच नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन, निरीक्षण दावे एवं आपत्ति दाखिल होगी।
24 जनवरी तक दावे तथा आपत्तियों का निस्तारण कर 28 जनवरी तक पूरक सूचियां की तैयारी की जाएंगी। 29 जनवरी को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाश कर दिया जाएगा। आयोग ने निर्वाचन क्षेत्रों के उन सभी व्यक्तियों के नाम निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित किए जाएंगे, जो 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे।