{"_id":"e22f5c0e2c6b616fcefab7666b4f83ce","slug":"archna-pooran-singh-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"'केजरीवाल दिल्ली से भागे नहीं, बलिदान किया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'केजरीवाल दिल्ली से भागे नहीं, बलिदान किया'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Apr 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘लाफ्टर क्वीन’ अर्चना पूरन सिंह इन दिनों राजधानी देहरादून में हैं। शुक्रवार शाम चार बजे घंटाघर पर ‘केजरीवाल लाओ-देश बचाओ’ नारा लगाते कार से उतरीं तो वहां खड़े आप समर्थकों में जोश भर गया।
विज्ञापन
‘मुझे चाहिए पूर्ण स्वराज’,‘मैं हूं आम आदमी’ लिखी टोपी लगाए लोगों के बीच अर्चना पहुंचीं तो पहले एक जोरदार ठहाका लगाया। फिर भ्रष्ट राजनीतिक तंत्र पर प्रहार किया तो लोग संजीदा हो गए।
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा परेशान
आम आदमी पार्टी (आप) के टिहरी लोकसभा प्रत्याशी अनूप नौटियाल के समर्थन में पदयात्रा निकालने से पहले अर्चना ने लोगों को संबोधित किया।
कहा कि चुनावी समर के त्रिकोण में आप की उपस्थिति दर्ज कराने से कांग्रेस और भाजपा परेशान हैं। फिर मीडियाकर्मियों के सवाल का जवाब दिया कि दिल्ली की गद्दी छोड़कर केजरीवाल भागे नहीं हैं, बलिदान किया है।
विज्ञापन
बात खत्म होते ही पलटन बाजार की तरफ पदयात्रा शुरू हो गई। डिस्पेंसरी रोड, पुरानी सब्जी मंडी, रामा मार्केट, कोतवाली, धामावाला, हनुमान चौक, मच्छी बाजार, कालिका माता मंदिर होते हुए पदयात्रा बिंदाल पुल तक गई।
आप प्रत्याशी अनूप और अर्चना ने बाजारों में लोगों से समर्थन मांगा। इस मौके पर संजय भट्ट, कमल देवरादी, समीर मुनदेरी, राहुल मल्ल, सुनीता सिंह, सुमेश बोराकोटी, ओमकार भाटिया, गणेश प्रसाद काला, ताराचंद आदि रहे।