फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Approval has been received from the government for the

Dehradun News: माजरी और क्वांसी ग्रांट जोगियो में बनेंगे गो सदन

Thu, 03 Oct 2024 03:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Approval has been received from the government for the
Iशासन की ओर से निर्माण के लिए दी गई मंजूरीI
विज्ञापन




दून के माजरी ग्रांट और क्वांसी ग्रांट जोगियो में दो गो सदनों के निर्माण की शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए जल्द ही बजट का आवंटन किया जाएगा। गो सदनों के निर्माण से बेसहारा गोवंशाें के संरक्षण में मदद मिलेगी।



राजधानी में बेसहारा गोवंश परेशानी का सबब बने हुए हैं। आये दिन सड़क दुर्घटनाओं और फसल में नुकसान को लेकर लोगों की ओर से शिकायतें मिलती रहती हैं। इससे निजात के लिए बीते दिनों जिले के छह विकासखंडों में गो सदनों के निर्माण को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। विकासखंड सहसपुर के प्रेमनगर और विकासनगर के छरबा में गो सदनों के निर्माण को जिला योजना से 49 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया। इससे गो सदनों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बजट कम रहने पर विधायक सविता कपूर ने प्रेमनगर गो सदन को 20 लाख और विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने छरबा गो सदन के लिए निधि से 12.50 लाख की धनराशि जारी की थी।
विज्ञापन


ऐसे में बाकी चार गो सदनों के निर्माण के लिए बजट नही मिल पाया था। अब डोईवाला के माजरी ग्रांट और चकराता के क्वांसी ग्रांट जोगियो मेें गो सदनों के निर्माण को शासन ने मंजूरी दी है। वहीं, रायपुर के भोपालपानी और कालसी के खेरवा में गो सदनों का निर्माण अब भी अधर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

I
I

Iदो गो सदनों को शासन की और से मंजूरी मिल चुकी है। बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - विद्यासागर कापड़ी, सीवीओ, देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed