फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Appointment of in-charges for Congress Bharat Jodo tiranga Yatra

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा: कांग्रेस ने की प्रभारियों की नियुक्ति, नौ से 15 अगस्त तक निकलेगी यात्रा

Thu, 21 Jul 2022 11:52 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Jul 2022 11:52 AM IST
सार

‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ के लिए कांग्रेस ने देहरादून के लिए पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को जिला प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को सहप्रभारी बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर में विधायक भुवन कापड़ी को जिला प्रभारी, विधायक आदेश चैहान को सहप्रभारी, नैनीताल में विधायक सुमित हृदयेश को जिला प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन
Appointment of in-charges for Congress Bharat Jodo tiranga Yatra
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में नौ से 15 अगस्त तक ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में 75 किमी लंबी पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्राओं के समापन पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों एवं प्रदेश मुख्यालय में भव्य समारोह आयोजित होगा।

विज्ञापन


देहरादून के लिए पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को जिला प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को सहप्रभारी बनाया गया है। हरिद्वार में राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन को जिला प्रभारी, विधायक अनुपमा रावत को सहप्रभारी, उत्तरकाशी में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण को जिला प्रभारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को सहप्रभारी, टिहरी में विधायक विक्रम सिंह नेगी को जिला प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता शांति भट्ट को सहप्रभारी, चमोली में विधायक राजेंद्र भंडारी को जिला प्रभारी, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी को सहप्रभारी, रुद्रप्रयाग में पूर्व विधायक मनोज रावत को जिला प्रभारी, ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल को सहप्रभारी, पौड़ी में मनीष खंडूरी को जिला प्रभारी, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला को सहप्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...थाने में बेदर्दी:  आपबीती लेकर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता की मदद के बदले रखी गई घिनौनी शर्त, एसओ की शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से ऊधमसिंह नगर में विधायक भुवन कापड़ी को जिला प्रभारी, विधायक आदेश चैहान को सहप्रभारी, नैनीताल में विधायक सुमित हृदयेश को जिला प्रभारी, पूर्व विधायक संजीव आर्य को सहप्रभारी, अल्मोडा में विधायक मनोज रावत को जिला प्रभारी, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत को सहप्रभारी, चंपावत में विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी को जिला प्रभारी, निर्मला गहतोड़ी को सहप्रभारी, पिथौरागढ में विधायक मयूख महर को जिला प्रभारी, खजान गुड्डू को सहप्रभारी, बागेश्वर में पूर्व विधायक ललित फर्सवाण को जिला प्रभारी, रणजीत दास को सहप्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed