फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Appointment of 15 faculty in Doon Medical College approved

दून मेडिकल कॉलेज में 15 फैकल्टीज की नियुक्ति को मंजूरी

Wed, 19 Feb 2020 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Appointment of 15 faculty in Doon Medical College approved
देहरादून। शासन ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में मेडीसिन, सर्जरी, नाक कान एवं गला रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग समेत सभी विभागों में 15 फैकल्टीज की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। साथ ही एक महिला मेडिकल आफिसर की नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

बता दें, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन, सर्जरी, नेत्र रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, स्त्री रोग विभाग, समेत ज्यादातर विभागों में फैकल्टीज की कमी के चलते छात्रों को पढ़ाने में दिक्तत आ रही थी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम ने पिछले माह दौरे के वक्त फैकल्टीज की कमी का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठा था। तब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने यह तर्क देकर बचाव किया था कि फैकल्टीज की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि फैकल्टीज की नियुक्ति होने से छात्र छात्राओं को पढ़ाने में अब दिक्कत दूर हो गई है। साथ ही 15 फैकल्टीज के साथ ही एक महिला मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। जल्द ही सभी फैकल्टीज को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed