{"_id":"5f4a33438ebc3e175d11e629","slug":"appointment-letter-of-dehradun-mayor-daughter-in-discussion-letter-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून मेयर की बेटी की नियुक्ति चर्चाओं में, नियुक्ति का पत्र हुआ वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून मेयर की बेटी की नियुक्ति चर्चाओं में, नियुक्ति का पत्र हुआ वायरल
Sat, 29 Aug 2020 04:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 29 Aug 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
मेयर सुनील उनियाल गामा
- फोटो : अमर उजाला
पीआरडी एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से मेयर सुनील उनियाल गामा की बेटी की नियुक्ति चर्चाओं में है। आरोप लग रहे हैं कि मेयर की बेटी श्रेया उनियाल को पीआरडी के माध्यम से भारतीय चिकित्सा परिषद में लेखाकार के पद बैकडोर नियुक्ति दी गई।
विज्ञापन
नियुक्ति से जुड़ा जिला पीआरडी एवं युवा कल्याण अधिकारी का पत्र सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिला पीआरडी एवं युवा कल्याण अधिकारी के हस्ताक्षर वाले इस पत्र में चार कर्मियों की नियुक्ति की गई है। इनमें दो स्टाफ व दो सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
स्टाफ श्रेया उनियाल, मनीष जगवाण व सुरक्षा गार्ड में सुमित तोमर, अमरदीप सिंह हैं। इनकी नियुक्ति भारतीय चिकित्सा परिषद के लिए की गई है। पत्र में 17 जुलाई 2020 तारीख लिखी है। सोशल मीडिया पर यह पत्र खूब शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
चर्चा हो रही है कि नियुक्ति को लेकर विभाग ने विज्ञप्ति ही नहीं निकाली। जिला पीआरडी एवं युवा कल्याण अधिकारी प्रकाशचंद्र सती ने कहा कि उन्हें पत्र की जानकारी नहीं है, क्योंकि पत्र पर 17 जुलाई की तारीख अंकित होने की बात कही जा रही है। जबकि, उन्होंने 11 अगस्त को चार्ज लिया है। संबंधित मामले में जानकारी मांगी जाएगी।
भर्ती निकली थी और बेटी ने आवेदन किया था। मेरी तरफ से कोई सिफारिश नहीं की गई है। नियमों का कहीं से भी कोई उल्लंघन नहीं किया गया है।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर