फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Apple and Tomato crops destroy due to rain

बारिश से सेब व टमाटर की फसल चौपट

Sun, 09 Apr 2017 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,उत्तरकाशी
अमर उजाला ब्यूरो,उत्तरकाशी Updated Sun, 09 Apr 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
Apple and Tomato crops destroy due to rain
Demo Pic

कुछ दिन पहले हुई भारी बारिश से उत्तरकाशी जनपद के नौगांव पुरोला व मोरी ब्लॉक में सेब और टमाटर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। काश्तकारों के सामने अब बीज,खाद एवं दवाई के लिए बैंक एवं सहकारी समितियों से लिए गए फसली ऋण को लौटना अब मुश्किल हो गया है। काश्तकारों ने सरकार से किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए फसली ऋण को माफ करने की मांग की है। 

विज्ञापन


हर साल स्यौरी फल पट्टी सहित पुरोला व मोरी ब्लाक में सेब की अच्छी फसल होती है। इस वर्ष समय पर हुई अच्छी बर्फबारी से सेब उत्पादकों को अच्छी फसल होने की उम्मीद थी, लेकिन बीते दिनों हुई बारिश ने काश्तकारों के अरमानों पर पानी फेर दिया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह रावत, गजेंद्र नौटियाल, विशाल मणि बंधानी, अर्जुन सिंह आदि का कहना है कि अप्रैल में सेब के पौधों पर फ्लावरिंग होती है,जो बेहद महत्वपूर्ण समय होता है। ऐसे समय पर ज्यादा बारिश नुकसान दायक होती है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, काश्तकारों ने एक माह पहले अपनी नर्सरियों में तैयार टमाटर की पौधों को खेतों में ट्रांसप्लांट किया था। ज्यादा बारिश से पौधे मिट्टी में ही दब कर खराब हो गए हैं। पुरोला विधायक राजकुमार ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर क्षेत्र में टीम भेजने के लिए कहा है, ताकि समय पर नुकसान का आंकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके। उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री के समक्ष भी काश्तकारों को हुए नुकसान की बात रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed