{"_id":"60eb46278ebc3ebf593512a2","slug":"appeal-to-people-to-donate-blood-city-news-drn384177083","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों से की रक्तदान की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों से की रक्तदान की अपील
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन, मेलो संस्था और आईएमए ब्लड बैंक की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 57 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त से कम से कम चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। लोगों से भविष्य में भी स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की गई।
बल्लूपुर चकराता रोड स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर में सुबह 10 बजे से ही स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए रक्तदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। कुल 65 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। जिनमें से जांच के बाद 57 लोगों को रक्तदान के लिए उपयुक्त पाया गया। इन 57 लोगों ने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। आईएमए ब्लड बैंक के डॉक्टरों और अन्य कर्मियों की टीम ने लोगों की जांच कर रक्त एकत्र किया।
अमर उजाला फाउंडेशन और आईएमए ने रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना की। विशेषज्ञों ने भविष्य में भी रक्तदान करने में अधिक से अधिक हिस्सा लेने का आवाह्न किया। शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन, आईएमए की टीम और मेलो संस्था एवं नरूला किड्स कॉर्नर फर्म के ज्योति नरूला, मेलो संस्था के संस्थापक वर्णिया गुप्ता, सह संस्थापक तमन्ना नरूला, यशिता लाल, कार्यकारिणी सदस्य समक्ष गोयल, कृष गोयल, वितरण हेड रजत पारस आदि शामिल रहे।