फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Appeal made to SDM when drinking water supply to village and school stopped

Dehradun News: गांव और स्कूल की पेयजल आपूर्ति ठप होने पर एसडीएम से लगाई गुहार

Tue, 24 Dec 2024 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Appeal made to SDM when drinking water supply to village and school stopped
I
विज्ञापन

IIस्कूल के मध्याह्न भोजन बनाने में आ रही समस्या, प्राकृतिक स्रोतों से बुझा रहे प्यास
I
I
I
I
I
Iकरीब तीन माह से बनी है पेयजल समस्या
I
Iतीन महीनों में मात्र तीन बार भेजा पानी का टैंकर
I
I
I
Iविकास खंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत पैंडुला व यहां के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पेयजल आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों सहित विद्यालय की अध्यापिका ने एसडीएम से गुहार लगाई है। कहा कि गांव और विद्यालय में करीब दो या तीन माह से पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान के कर्मचारियों से दूरभाष पर शिकायत की गई। लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

I
Iनिवर्तमान प्रधान सुनय कुकसाल व विद्यालय की सहायक अध्यापिका ने गांव और स्कूल की पेयजल आपूर्ति ठप होने पर शिकायती पत्र देकर एसडीएम से गुहार लगाई है। कुकसाल ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि पैंडुला गांव को लक्षमोली-हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना से आपूर्ति की जाती है। लेकिन तीन माह से गांव में पेयजल आपूर्ति की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। लगातार शिकायत करने पर विभाग ने तीन माह में मात्र तीन बार ही पानी का टैंकर भेजा है। गांव और विद्यालय में पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोतों से प्यास बुझानी पड़ रही है। स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए भोजन माता को भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम से गांव और विद्यालय में पेयजल आपूर्ति बहाल करवाने की मांग की है। वही जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेश पाल सिंह ने बताया कि उन्हें पेयजल समस्या के बारे में किसी ने जानकारी नहीं दी है। शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा। बताया कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के कारण वर्तमान में अलकनंदा नदी का जल स्तर अत्यधिक कम हो चुका है। जिस कारण योजनाओं के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article