{"_id":"62893a4c04a5f67e062a41fc","slug":"apart-from-the-external-body-yoga-keeps-our-mind-brain-and-thinking-right-ritu-khanduri-city-news-drn4124044145","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग बाहरी शरीर के अलावा हमारे मन, मस्तिष्क और सोच को सही रखता है: ऋतु खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग बाहरी शरीर के अलावा हमारे मन, मस्तिष्क और सोच को सही रखता है: ऋतु खंडूड़ी
विज्ञापन
‘योग बाहरी शरीर के अलावा हमारे अंतर्मन, मस्तिष्क और सोच को सही रखता है। इससे हमारे शरीर के विभिन्न अंग भी स्वस्थ रहते हैं। आजकल की तनाव भरी दिनचर्या में योग का महत्व और भी बढ़ गया है। अमर उजाला योग उत्सव के तहत शनिवार को राजा रोड स्थित प्रतिष्ठित गीता भवन के सभागार में आयोजित योग शिविर का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने ये बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने योगाभ्यास भी किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया है। इस मुहिम में अमर उजाला ने भी बहुत ही अच्छी पहल की है, जो स्वागत योग्य कदम है। वर्तमान की दौड़भाग वाली जिंदगी में जाने-अनजाने न चाहकर भी इंसान मानसिक तनाव में आ जाता है। ऐसे में हमें तय करना होगा कि ‘एक समय मेरा हो, मेरे लिए हो।’ ऐसा कार्य करें कि शरीर और मस्तिष्क में समन्वय हो सके। इसके लिए योग बहुत जरूरी है। योग कई वर्षों से आ रही जीवन पद्धति है।
महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी सीमा जौहर ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा का सम्मिलन करने वाली एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। आधुनिक दौर में गलत खानपान और जीवनशैली के कारण होने वाली बीमारियों का योग के विभिन्न आसनों से बिना दवा खाए इलाज किया जा सकता है। पुराने जमाने में योग को संन्यासियों तक ही सीमित माना जाता था। पतंजलि ने इसे गृहस्थ तक पहुंचाने में बड़ा काम किया। आज पूरा विश्व योग की महत्ता को समझ रहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला मना रहा राज्यभर में योग उत्सव
अमर उजाला की ओर से अपनी स्थापना के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में राज्य के विभिन्न स्थानों पर अमर उजाला योग उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। शनिवार सुबह छह बजे देहरादून के राजा रोड स्थित प्रतिष्ठित गीता भवन के सभागार में खास योग शिविर के साथ इसकी शुरुआत हुई। महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी सीमा जौहर ने अपनी टीम के साथ शिविर में आए लोगों को योगाभ्यास कराया।