फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anyone cant become vice chancellor to force me.

गलत तरीके से किसी को वीसी नहीं बनने दूंगाः कुरैशी

Fri, 10 Oct 2014 06:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Oct 2014 06:37 AM IST
विज्ञापन
anyone cant become vice chancellor to force me.

जी.बी. पंत कृषि विश्वविद्यालय के स्थाई कुलपति को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में विश्वविद्यालय में कृषि मेले के दौरान स्थायी कुलपति को लेकर आए बयानों पर राज्यपाल अजीज कुरैशी ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जब तक मैं राज्यपाल की हैसियत से जीबी. पंत विश्वविद्यालय का कुलाधिपति रहूंगा, विश्वविद्यालय के कुलपति पद की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचने दूंगा।

विज्ञापन


पद त्यागने की दी धमकी
कहा कि कुलपति की नियुक्ति शैक्षिक योग्यता के साथ मानकों पर खरे उतरने वाले की ही होगी। इसके लिए मुझे कुलाधिपति का पद त्यागना पड़े तो अफसोस नहीं होगा।

राज्यपाल की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया है कि मेरे संज्ञान में लाया गया है कि कृषि मेले के दौरान कुछ महानुभावों ने अपने भाषण में कुलपति की अब तक नियुक्ति न होने के लिए मुझे जिम्मेदार मानते हुए आपत्तिजनक शब्दों में आलोचना की।
विज्ञापन


कहां, नहीं स्वीकार करूंगा दबाव
राज्यपाल का कहना है कि यह सच है कि अपरिहार्य कारणों से मेरे द्वारा खोज समिति (सर्च कमेटी) के प्रस्तावित पैनल के नामों को स्वीकृति नहीं दी गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सर्च कमेटी की ओर से जिन व्यक्तियों के नामों की संस्तुति की गई थी उनमें से कुछ लोग अनैतिक तरीके से यह पद पाना चाह रहे थे जो पद की गरिमा के प्रतिकूल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि प्रदेश के ही अन्य विश्वविद्यालय के ऐसे कुलपति को पंत नगर विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार दिया जिनकी अच्छी छवि है। उन्होंने कहा कि जब तक मैं राज्यपाल हूं, कुलपति की नियुक्ति के लिए किसी भी प्रकार का अनुचित व दबाव किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं करूंगा।


राज्य सरकार ने नहीं मानी सलाह
राज्यपाल का कहना है कि मैंने राज्य सरकार को सलाह दी थी कि सर्च कमेटी में एक सदस्य हाईकोर्ट का न्यायाधीश हो, एक सदस्य भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का महानिदेशक अथवा उनके द्वारा नामित व्यक्ति तथा एक सदस्य राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक हो जो तीन नामों के पैनल की सिफारिश करे। इसके अतिरिक्त मैंने अन्य विश्वविद्यालयों में भी इसी प्रक्रिया को व्यवहार में लाने संबंधी सलाह दी थी। जिसे अब तक स्वीकार नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed