{"_id":"05c070984aec8c255c477f7181071a66","slug":"anti-rabies-vaccine-in-public-hospitals-over-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में खत्म एंटी रैबीज वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में खत्म एंटी रैबीज वैक्सीन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Jan 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म हो गई है। अस्पतालों ने काफी समय पहले स्वास्थ्य हानिदेशालय को इस संबंध में अवगत करा दिया था।
विज्ञापन
महानिदेशालय के स्तर से दवा कंपनी को 2000 वैक्सीन की डिमांड भेजी गई, लेकिन करीब डेढ़ माह बाद कंपनी ने महज 200 वैक्सीन ही भेजी। स्वास्थ्य महानिदेशक ने जरूरत वाले अस्पतालों को 10-10 वैक्सीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नई औषधि क्रय नीति के अनुसार दवाओं की खरीद नहीं होने के नुकसान दिखने लगे हैं। प्रदेश के ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म हो गई है। स्वास्थ्य महानिदेशालय को करीब ढाई माह पूर्व दवाओं का स्टॉक खत्म होने के कगार पर पहुंचने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
उसके बाद महानिदेशालय स्तर से दवाओं की आपूर्ति करने वाली फर्म को 2000 वैक्सीन की डिमांड भेजी गई। करीब छह सप्ताह बाद कंपनी ने केवल 200 वैक्सीन भेजी। जिसके कारण स्वास्थ्य महानिदेशालय के सामने अस्पतालों में दवा की आपूर्ति सुचारू करने की चुनौती पैदा हो गई है।
स्वास्थ्य महानिदेशक डा. आरपी भट्ट ने बताया कि सभी बड़े और जरूरत वाले अस्पतालों को 10-10 वैक्सीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। कंपनी को डिमांड के अनुसार तत्काल वैक्सीन उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देशित किया गया है।
जरूरत डेढ़ सौ की मिलेंगे केवल दस
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल दून में रोजाना करीब 150 एंटी रैबीज वैक्सीन की जरूरत होती है। ऐसे में 10 वैक्सीन अस्पताल के मरीजों की संख्या को देखते हुए ऊंट के मुंह में जीरा ही कहा जाएगा। प्रदेश के कई अन्य बड़े अस्पतालों का भी यही हाल है।