फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anti rabies injection missing from hospital

सरकारी अस्पताल से कहां गए 4875 एंटी रैबीज इंजेक्शन, मरीज परेशान

Wed, 18 Jul 2018 07:00 AM IST
लवजीत शर्मा , अमर उजाला, रुड़की
लवजीत शर्मा , अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 18 Jul 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
anti rabies injection missing from hospital
इंजेक्शन - फोटो : डेमो फोटो

सरकारी अस्पताल से 4875 एंटी रैबीज के इंजेक्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सीएमएस इस बारे में जांच कराने की बात कर रहे हैं। सरकारी अस्पताल में एक सप्ताह से एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। जन औषधि केंद्र में भी यह इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। ऐसे में सोमवार को 27 मरीजों को इंजेक्शन लगाए बगैर लौटना पड़ा।

विज्ञापन

      
सरकारी अस्पताल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन एक सप्ताह से खत्म है। चार  दिन पहले जन औषधि केंद्र पर 40 इंजेक्शन थे, जो अब खत्म हो गए है। सोमवार को 27 मरीज अस्पताल में कुत्ते के काटने के इंजेक्शन लगवाने के लिए आए थे। अस्पताल में इंजेक्शन नहीं होने पर उन्हें लौटना पड़ा।  दो महीने पहले 24 अप्रैल 2018 को सरकारी अस्पताल में 975 एंटी रैबीज के वायल स्टॉक में थे। एक वायल से चार इंजेक्शन डोज बनती है।
विज्ञापन


ऐसे में 4875 इंजेक्शनों के डोज अस्पताल में थी। एक कुत्ते के काटने पर मरीज को पांच इंजेक्शन लगवाने होते हैं, तो इस हिसाब से 1220 मरीज कुत्ते काटने के लिए अस्पताल में पहुंचे। दो माह में 1220 मरीजों के पहुंचने की बात किसी को हजम नहीं हो रही है। सीएमएस डा. देवेंद्र चक्रपाणि ने बताया कि उन्होंने 24 अप्रैल 2018 को ज्वाइन किया था। उस समय अस्पताल में 175 एंटी रैबीज के इंजेक्शन थे। इसके बाद 800 इंजेक्शन और मंगाए थे। दो माह में ही खत्म होना आश्चर्यजनक है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की बात कही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed