फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anti-enccroachment drive halted due to opposition

Dehradun News: विरोध से थमा अतिक्रमण हटाओ अभियान, विधायक ने कराया शांत

Wed, 09 Sep 2026 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 09 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Anti-enccroachment drive halted due to opposition
मेन बाजार से होकर गुजरने वाले दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू हुआ अभियान दूसरे ही दिन व्यापारियों के कड़े विरोध की भेंट चढ़ गया। मंगलवार सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंची भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम को दुकानदारों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। टीम और व्यापारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। व्यापारियों के स्वयं अतिक्रमण हटाने के आश्वासन पर फिलहाल कार्रवाई रोक दी गई है। सोमवार को एनएचएआई ने हाईवे को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान शुरू किया था। मंगलवार सुबह जैसे ही टीम मशीनें लेकर बाजार पहुंची, व्यापारियों ने लामबंद होकर इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि विभाग ने उन्हें न तो कोई पूर्व नोटिस दिया और न ही व्यापार मंडल को विश्वास में लिया। हंगामे की सूचना मिलते ही विधायक मुन्ना सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित व्यापारियों की बात सुनी और अधिकारियों से भी तत्काल बल प्रयोग के बजाय संयम बरतते हुए आपसी सहमति से रास्ता निकालने को कहा। विधायक के हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों ने अभियान को फिलहाल रोक दिया है। हालांकि, एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि दुकानों के सामने केवल ढाई से तीन फीट तक ही टिन शेड लगाने की अनुमति होगी। इससे अधिक हिस्से को अतिक्रमण की श्रेणी में माना जाएगा। टीम ने व्यापारियों से अपील की है कि वे दी गई मोहलत के भीतर अपने स्तर से ही दुकानों के बाहर का अतिक्रमण हटा लें। वहीं एनएचएआई के सहायक अभियंता सतीश भट्ट ने बताया कि व्यापारियों व क्षेत्रीय विधायक के आह्वान पर कार्रवाई को फिलहाल रोका गया है। व्यापारियों ने खुद अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया है। यदि इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा तो सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed