{"_id":"c83053f1fb64009afffa17e925fbbe9d","slug":"anti-drugs-campaign-of-uttarakhand-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा होंगे पुलिस की नशा विरोधी मुहिम का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा होंगे पुलिस की नशा विरोधी मुहिम का चेहरा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 15 Feb 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा विरोधी मुहिम में युवाओं को जोड़ने के लिए पुलिस 17 फरवरी को नशे को लेकर यूथ फेस्टिवल का आयोजन करने जा रही है, जिसमें करीब तीन हजार छात्रों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत नशा विरोधी मोबाइल एप को लांच करने के साथ युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
सीएम करेंगे उद्घाटन
दून पुलिस इन दिनों नशे के खिलाफ विशेष मुहिम चलाए है। नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई के साथ पुलिस ने जागरूकता की भी योजना बनाई है। प्रयास यह है कि मुहिम से युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ा जाए। पुलिस लाइन में यूथ फेस्टिवल कराने के पीछे पुलिस का यही मकसद है।
विज्ञापन
17 नवंबर को सुबह दस बजे मुख्यमंत्री उसका उद्घाटन करेंगे। नशे को लेकर तैयार की गई फिल्म दिखाने के साथ नुक्कड़ नाटक भी होंगे।
जिले के समस्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के अलावा प्रत्येक कॉलेज से 40 छात्रों को बुलाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि कॉलेज प्रशासन के अलावा छात्र मुहिम विशेष रुचि दिखा रहे हैं। इसके बाद कालेजों में गोष्ठी आदि आयोजित करने की योजना है।
विज्ञापन