फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another tigress gave birth to a cub in Rajaji Tiger Reserve Park Rishikesh Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: दोहरी खुशी... राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में एक और बाघिन ने दिया शावक जन्मा

Mon, 03 Jun 2024 02:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Jun 2024 02:46 PM IST
सार

बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए पार्क प्रशासन ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से मोतीचूर रेंज में तीन बाघिनों व एक बाघ को शिफ्ट किया था। बाघों की शिफ्टिंग की यह कार्रवाई करीब तीन वर्षों से चल रही है।

विज्ञापन
Another tigress gave birth to a cub in Rajaji Tiger Reserve Park Rishikesh Uttarakhand News in hindi
बाघिन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में एक और बाघिन ने शावक को जन्म दिया है। पार्क प्रशासन ने ट्रैप कैमरे में इस बाघिन को शावक के साथ देखा है। इससे पूर्व मई के अंतिम सप्ताह में एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया था। अब यहां शावकों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। पार्क प्रशासन का कहना है कि बाघिनों व शावकों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के कुनबा बढ़ने की संभावनाएं प्रबल होती जा रही हैं। यहां बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए पार्क प्रशासन ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से मोतीचूर रेंज में तीन बाघिनों व एक बाघ को शिफ्ट किया था। बाघों की शिफ्टिंग की यह कार्रवाई करीब तीन वर्षों से चल रही है।

विज्ञापन


बाघों की दहाड़ सुनाई देंगी
गत मई के अंतिम सप्ताह में पार्क प्रशासन ने धौलखंड चीला रेंज में एक बाघिन को चार शावकों के साथ देखा था। इन शावकों ने कुछ दिन पहले ही जन्म लिया था। अब एक-दो दिन पूर्व पार्क प्रशासन के ट्रैप कैमरे में एक और बाघिन एक शावक के साथ देखी गई। इससे पार्क प्रशासन की खुशी दोहरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क प्रशासन का कहना है कि एक और बाघिन ने एक शावक को जन्म दिया है। अब यहां कुल पांच शावक हो गए हैं। सभी शावकों और बाघिनों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पार्क प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी क्षेत्र भी बाघों के कुनबे से गुलजार होगा। यहां बाघों की दहाड़ सुनाई देंगी।

ये भी पढ़ें...Kedarnath:  धाम में बढ़ी भक्तों की भीड़ तो 12 बजे ही लगाया जा रहा भोग, बाल भोग और शृंगार दर्शन का समय बदला

पार्क प्रशासन के लिए दोहरी खुशी है। एक और बाघिन ने एक शावक को जन्म दिया है। पूर्व में एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया था। सभी शावकों व बाघिनों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। - डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed