फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another case on Deepak Mittal of Pushpanjali Builders

पुष्पांजलि बिल्डर्स के दीपक मित्तल पर एक और केस

Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Another case on Deepak Mittal of Pushpanjali Builders
ठगी के आरोप में पुष्पांजलि बिल्डर्स के खिलाफ शिकायतों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। इस बार गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति ने कंपनी के एमडी दीपक मित्तल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अब तक मित्तल पर पांच से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

अमित कोहली निवासी नेहरू नगर गाजियाबाद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने देहरादून में पुष्पांजलि रियलम्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदने के लिए निवेश किया था। उन्होंने 2015 में कंपनी से दो फ्लैट का एग्रीमेंट किया था। इनकी कीमत करीब सवा करोड़ रुपये थी। उन्होंने शुरूआत में 15 लाख रुपये दिए। जबकि, बाद में बैंक से सवा करोड़ रुपये का होम लोन लेकर कंपनी को दिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद पता चला कि कंपनी की किसी भी साइट पर काम आगे नहीं बढ़ सका है। जिस प्रोजेक्ट को 24 महीने में पूरा होना था वह पांच साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। अमित की इस शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने दीपक मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। मित्तल के खिलाफ अब पुलिस जल्द ही गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed