फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another case filed against chit fund society LUCC

Dehradun News: चिटफंड सोसाइटी एलयूसीसी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Apr 2025 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Another case filed against chit fund society LUCC
Iसोसायटी के डायरेक्टर समेत छह लोग हैं पटेलनगर थाने में दर्ज मुकदमे में आरोपीI
विज्ञापन

Iस्थानीय एजेंट और निवेशकों की शिकायत पर हुई कार्रवाई, अब तक 11 मुकदमे
I
Iचिटफंड सोसायटी लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) के खिलाफ पटेलनगर थाने में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। अब तक सोसायटी के खिलाफ नौ मुकदमे थानों में और दो सीधे कोर्ट में दर्ज हो चुके हैं। ताजा मुकदमे में निवेशकों और एजेंटों ने सोसायटी के डायरेक्टर समेत छह कर्मचारियों व सदस्यों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।I
Iएसएचओ पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि मामले में आशा देवी और सुशीला देवी समेत 12 लोगों ने शिकायत की है। इन्होंने पुलिस को बताया कि ये सभी एलयूसीसी में एजेंट और निवेशक हैं। यह सोसायटी 2012 से देहरादून और आसपास के क्षेत्र में संचालित हो रही थी। वर्ष 2016 में इन सभी ने इस सोसायटी में काम और निवेश करना शुरू किया। सोसायटी में छोटी-छोटी रकम निवेश की जाती थी। यह एफडी और आरडी के रूप में जमा होती थी जिसका एक बॉन्ड भी सोसायटी की ओर से लोगों को दिया जाता था। यह आरडी और एफडी एक निश्चित समय में परिपक्व होती थी। अक्तूबर 2024 में जब अधिकतर लोगों की आरडी-एफडी परिपक्व हुई तो सोसायटी के अधिकारी पैसा लौटाने में आनाकानी करने लगे। इस पर उन्होंने सोसाटी के सदस्य उत्तम सिंह राजपूत से मुलाकात की।
विज्ञापन

I
Iलेकिन, उत्तम सिंह राजपूत भी उन्हें कोई वाजिब जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उसकी पत्नी माया सिंह राजपूत ने सभी निवेशकों से मुलाकात की और उन्हें जल्द पैसा लौटाने का आश्वासन दिया। मगर, इसके कुछ दिन बाद पता चला कि सोसायटी ने अपने दफ्तर और पोर्टल दोनों ही बंद कर दिए हैं। सोसायटी का कोई भी अधिकारी सामने नहीं आ रहा था। इस बीच कुछ लोग गत जनवरी में लोगों से मिले और मौखिक आश्वासन दिया कि पैसा लौटा दिया जाएगा। मगर अब तक इन लोगों ने पैसा नहीं लौटाया। इस संबंध में पीड़ितों ने स्थानीय प्रशासन से लेकर भारत सरकार के साथ भी पत्राचार किया। लेकिन, कोई पैसा नहीं लौटाया। एसएचओ ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर उत्तम सिंह राजपूत, माया सिंह राजपूत, सोसायटी के डायरेक्टर श्रेयस तलपड़े, क्लर्क शबाब हुसैन ट्रेनर संजय मुदगिल और फंड मैनेजर डॉ. आरके सेट्ठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iसोसायटी पर सीआईडी ने कसा है शिकंजाI
Iइस सोसायटी के खिलाफ दर्ज मुकदमों की विवेचना सीआईडी सेक्टर देहरादून में की जा रही है। सीआईडी सोसायटी के संचालकों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करा चुकी है। इसके अलावा इनकी संपत्तियों को ब्योरा जुटाकर ईडी को भी भेजा जा रहा है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ विभिन्न कार्यालयों में भी सीआईडी के खिलाफ पत्राचार किया जा चुका है। सीआईडी ने सोमवार को ही अब तक की कार्रवाई को मीडिया से साझा किया था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed