फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another case against the one who pressured to withdraw the case

Dehradun News: केस वापस लेने का दबाव बनाने वाले पर एक और मुकदमा

Sat, 29 Jul 2023 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Another case against the one who pressured to withdraw the case
फर्जीवाड़े के मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला बैंक कर्मी पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। इसके लिए उसने कई बार महिला बैंक कर्मी को धमकियां भी दीं।
विज्ञापन

मामला रायपुर थाने का है। एसओ कुंदन राम ने बताया कि अलकनंदा एन्क्लेव की रहने वाली नेहा शर्मा आईटी पार्क स्थित कैनरा बैंक शाखा में तैनात हैं। उन्होंने गत 20 मई को अपने भाई का मकान बनाने के लिए वीवी सिंह से अनुबंध किया था। महिला ने कुल 29 लाख रुपये सिंह को दिए और मकान बनवाना शुरू किया। आरोप है कि सिंह ने मकान की गुणवत्ता को अनुबंध के अनुरूप नहीं रखा।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद शर्मा ने वीवी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन सिंह अब शर्मा पर इस मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए धमकी दे रहा था। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed