फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Another case against PC Upadhyay for cheating of Rs 70 lakh in the name of getting a tender

Dehradun: सीएम के पूर्व OSD पीसी उपाध्याय पर एक और केस, टेंडर दिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी का आरोप

Mon, 10 Mar 2025 10:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 10:54 PM IST
सार

आरोपियों में दिल्ली यातायात पुलिस का एएसआई भी शामिल है। उपाध्याय और उसके साथियों पर कई राज्यों के कारोबारियों से करोड़ों की ठगी के मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।

विज्ञापन
Dehradun:  Another case against PC Upadhyay for cheating of Rs 70 lakh in the name of getting a tender
- फोटो : ANI (File)

विस्तार

दिल्ली के कारोबारी को टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में सीएम के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उपाध्याय ने अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी से 70 लाख रुपये ठगे हैं।

विज्ञापन


आरोपियों में दिल्ली यातायात पुलिस का एएसआई भी शामिल है। उपाध्याय और उसके साथियों पर कई राज्यों के कारोबारियों से करोड़ों की ठगी के मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली के जोर बाग के रहने वाले कारोबारी माणिक खुल्लर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका एक परिचित आशु मोरे दिल्ली यातायात पुलिस में एएसआई (चालक) के रूप में तैनात है। उसने अंजेलिना मोरे, शिवम वत्स, सौरभ वत्स, नंदिनी वत्स, करणवीर, शाहरुख खान और मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय से खुल्लर की मुलाकात कराई।
विज्ञापन


Uttarakhand: लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए कमेटी गठित, मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट में पेश किया शपथपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी ने उन्हें सभी 13 जिलों में ऑफलाइन टेंडर दिलाने का झांसा दिया। शुरुआत में उनसे 30 लाख रुपये निवेश कराए गए। इसके बाद कहा गया कि सभी जिलों में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये के टेंडर दिलाएंगे। आरोपी पीसी उपाध्याय ने खुल्लर के साथ सचिवालय में बैठक की। दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए गए। मार्च 2023 में कुल 48 लाख रुपये ले लिए गए।

टेंडर मिलने में देरी हुई तो आरोपियों ने एक और टेंडर का लालच दिया। इसमें सोलर स्ट्रीट लाइट सप्लाई का झांसा दिया। इसके लिए भी लाखों रुपये लिए गए। खुल्लर ने पुलिस को बताया कि उनसे कुल 70 लाख रुपये ठग लिए गए। अब तक किसी तरह का कोई टेंडर नहीं दिलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed