Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another accused arrested in smack smuggling case

Dehradun News: स्मैक तस्करी में एक और आरोपी दबोचा

Fri, 17 Oct 2025 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in smack smuggling case

विज्ञापन
सेलाकुई थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में रामपुर निवासी आरोपी नईम को गिरफ्तार किया है। इससे पहले रामपुर निवासी फरार आरोपी तस्लीम को पकड़ा था। इस मामले में सबसे पहली गिरफ्तारी 19 मई को हुई थी। पुलिस ने स्वारना नदी पुल के पास से रामपुर के कुरैशी मोहल्ला निवासी वसीम उर्फ तोता को 19.80 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। सेलाकुई थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के तंत्र की एक और कड़ी तोड़ी है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि 19 मई को पुलिस ने वसीम उर्फ तोता को स्वारना नदी के पुल के पास से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 19.80 ग्राम स्मैक मिली थी। उसने बताया था कि वह तस्लीम से 40 हजार रुपये में 25 ग्राम स्मैक खरीदकर लाया था। तस्लीम बरेली से स्मैक खरीदकर लाता है। वह खुशहालपुर निवासी शहबाज, जीशान और उसे स्मैक की बेचता है। पुलिस ने वसीम उर्फ तोता, जीशान, शहबाज और तस्लीम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। करीब छह माह बाद पुलिस ने तस्लीम को पकड़ लिया था। तस्करी में शामिल एक और आरोपी नईम का नाम सामने आया। पुलिस ने बुधवार की शाम नईम को भी पकड़ लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed