फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Murder Case: one Resort worker testified in court second witness did not appear

Ankita Murder Case: रिजॉर्ट कर्मी ने कोर्ट में दी गवाही, दूसरा गवाह नहीं हुआ हाजिर, तीनों आरोपी भी रहे मौजूद

Thu, 20 Apr 2023 06:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Apr 2023 06:19 PM IST
सार

Ankita Murder Case Update: मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में हाउस कीपिंग का काम करने वाले खुशराज व दूसरे गवाह चंद्रकिरण को समन भेजा गया था। चंद्रकिरण अदालत में हाजिर नहीं हुआ।

विज्ञापन
Ankita Murder Case: one Resort worker testified in court second witness did not appear
आरोपी पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अंकिता हत्याकांड में बृहस्पतिवार को एक गवाह ने कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रीना नेगी की अदालत में बयान दर्ज कराए। दूसरा गवाह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अब गवाही के लिए अगली तिथि चार मई लगाई गई है। जिसमें गवाही के लिए तीन गवाहों को समन भेजा जा रहा है। गवाही और प्रति परीक्षा के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में मौजूद रहे।

विज्ञापन


Dehradun: पोंजी स्कीम चलाने वाली कंपनियों पर कसेगा शिकंजा, सहारा क्रेडिट समेत 10 पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


डीजीसी व इस मामले में नियुक्त विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को गवाही के लिए मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में हाउस कीपिंग का काम करने वाले खुशराज व दूसरे गवाह चंद्रकिरण को समन भेजा गया था। चंद्रकिरण अदालत में हाजिर नहीं हुआ। केवल खुशराज के बयान दर्ज हुए। खुशराज ने पुलिस और एसआईटी को पूर्व में दिए बयान दोहराए। बताया कि वह और उसका भाई अभिनव घटना के चार दिन पूर्व ही काम करने के लिए वनंत्रा रिजॉर्ट में लगा था। उसने 18 सितंबर 2022 की शाम छह बजे रिजॉर्ट में अंकिता से छेड़छाड़ से लेकर आरोपियों के स्कूटी और बाइक पर निकलने की घटना का विस्तार से वर्णन किया। बयान दर्ज होने के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर, अमित सजवाण व रजत दुआ ने खुशराज की प्रति परीक्षा की। अंकिता हत्याकांड एसआईटी की ओर से 97 गवाह बनाए गए हैं। जिसमें अब तक 7 लोगों की गवाही हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत परिसर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
अंकिता हत्याकांड के ट्रायल के दौरान तीनों आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अदालत में लाया गया था। गवाही के दौरान पूरे समय तीनों अदालत में मौजूद रहे। तीनों राज्य की अलग-अलग जनपदों की जेलों में न्यायिक अभिरक्षा में हैं। आरोपियों के अदालत में लाने से उनके वापस जाने तक परिसर में कड़ी पुलिस सुरक्षा मौजूद रही। कोर्ट के मुख्य द्वार पर किसी भी अनजान व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। यहां तक कि मीडिया को भी अदालत परिसर में जाने की मनाही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed