फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Murder Case her parents broke down after court decision, said Death for death should be given

Ankita Murder Case: कोर्ट के फैसले के बाद बिलख पड़े अंकिता के माता-पिता, कहा- 'मौत के बदले मौत' मिलनी चाहिए

Fri, 30 May 2025 04:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 May 2025 04:05 PM IST
सार

Uttarakhand Ankita Murder Case: आरोपियों को उम्रकैद की सजा के फैसले से अंकिता के माता पिता खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारी बेटी को मौत दी उन्हें भी मौत की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने हमारा घर बरबाद कर दिया।

विज्ञापन
Ankita Murder Case her parents broke down after court decision, said Death for death should be given
अंकिता भंडारी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) ने आज फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जैसे ही न्यायालय ने अंकिता के हत्यारों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, मां की पथराईं आंखों से दर्द का दरिया बह निकला। उनके दोनों हाथ आंसुओं के इस दरिया को थाम नहीं पा रहे थे। अंकिता की मां सोनी देवी बोलीं, तीनों हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए थी, इसके लिए हम हाईकोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन


दोपहर करीब पौने तीन बजे अंकिता के पिता बीरेंद्र सिंह और मां सोनी देवी न्यायालय से बाहर आए। यहां मीडिया से बात करते हुए सोनी देवी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हत्यारों को मिली सजा से संतुष्ट तो नहीं हूं, पर मेरी बेटी की आत्मा को थोड़ी शांति जरूरी मिली होगी। मेरे जीते जी इनको फांसी हो जाती तो सबसे अच्छा होता। जिस तरह से इन्होंने मेरी बेटी के साथ इतना बुरा किया और हमारी जिंदगी को नर्क बना दिया। एक मां ही समझ सकती है अपनी बेटी को खोने का दर्द। अब तो ये लड़ाई और बड़ी हो गई हे। इन्हें ऐसी सजा मिले, ताकि कोई भी किसी बेटी के साथ गलत करने से पहले हजार बार सोचे।
विज्ञापन


Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड में 32 महीने बाद तीनों आरोपी दोषी करार; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड की जनता और मीडिया का आभार जताते हुए सोनी देवी लड़खड़ाकर सड़क पर ही बैठ गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। बिलखते हुए उन्होंने कहा- हत्यारों को फांसी होनी चाहिए थी, क्योंकि कल को मेरी दूसरी बेटी के साथ भी ऐसा हो सकता है, इसलिए मैं संतुष्ट नहीं हूं। इनको फांसी की सजा होनी चाहिए।

वहीं, पिता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह से इन्होंने मेरी लड़की को मारा है, तो मेरा कहना है कि मौत के बदले मौत। हमारे जीते जी इनको फांसी की सजा होनी चाहिए थी, हम आज हैं, कल नहीं है। हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने के लिए हम हाईकोर्ट भी जाएंगे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed