{"_id":"633b0a3cadeedc23326cb61c","slug":"ankita-murder-case-harish-rawat-will-do-silant-fast-in-delhi-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता हत्याकांड: मंगलवार को दिल्ली में उपवास करेंगे हरीश रावत, कहा-कुछ दिन सक्रिय राजनीति से दूर रहूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकिता हत्याकांड: मंगलवार को दिल्ली में उपवास करेंगे हरीश रावत, कहा-कुछ दिन सक्रिय राजनीति से दूर रहूंगा
Mon, 03 Oct 2022 09:45 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 03 Oct 2022 09:45 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरीके से मामले में जानबूझकर विलंब किया गया और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई, वह अक्षम्य है। अब किसी वीआईपी का जिक्र लोगों को चिंतित कर रहा है। वीआईपी के नाम का शीघ्र खुलासा होना चाहिए।
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण को लेकर आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक घंटे का मौन उपवास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कुछ दिन सक्रिय राजनीति से दूर रहते हुए विश्राम की बात कही है। फेसबुक पेज पर लिखते हुए हरीश रावत ने कहा है कि सरकारी तंत्र निष्पक्ष और निर्भीकता के साथ अंकिता को न्याय दे, वह ऐसी कामना करते हैं।
विज्ञापन
Ankita Murder Case: कौन थे वो वीआईपी जिन्हें देनी थी 'एक्स्ट्रा सर्विस'? अब एसआईटी ऐसे खोलेगी सारे राज
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरीके से मामले में जानबूझकर विलंब किया गया और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई, वह अक्षम्य है। अब किसी वीआईपी का जिक्र लोगों को चिंतित कर रहा है। वीआईपी के नाम का शीघ्र खुलासा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोगों के जेहन में वह चेहरा कुछ साफ होने लगा है।
विज्ञापन
लोगों को संदेह है कि वह वीआईपी बहुत ही वजनदार व्यक्ति है और उत्तराखंड के राजनीतिक घटनाक्रम से उसका पहले भी संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे यह बातें चर्चा में आ रही है, लोगों की चिंता और गहरी होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि वह कुछ दिन सक्रिय राजनीति से दूर रहकर दिल्ली में ही प्रवास करेंगे। इस दौरान उत्तराखंड में जब भी पार्टी को उनकी जरूरत महसूस होगी, वह अपनी सेवाएं देने के लिए उत्सुक रहेंगे।