फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita murder case CM Dhami statement Criminal will be punished Uttarakhand news in hindi

Ankita Murder : फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, डीजीपी ने दिया हत्यारों को फांसी दिलाने का आश्वासन

Mon, 26 Sep 2022 04:18 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 26 Sep 2022 04:18 AM IST
सार

अंकिता हत्याकांड मामले में सीएम धामी ने कहा कि कोई भी अपराधी बचेगा नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला विकास का हो या अवैध निर्माण का। उत्तराखंड में ऐसा समय आ गया जहां निर्णय होंगे। वे भी धड़ाधड़ होंगे। उस पर किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी।

विज्ञापन
Ankita murder case CM Dhami statement Criminal will be punished Uttarakhand news in hindi
बैठक लेते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता के साथ जघन्य अपराध हुआ है। कोई भी अपराधी जांच से नहीं बचेगा और न ही किसी कीमत पर छूटेगा। दोषियों को सख्त और जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। इसके लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। उत्तराखंड में इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि अंकिता के हत्यारों को फांसी दिलाएंगे। 

विज्ञापन


रविवार को खटीमा से लौटते समय देहरादून के जीटीसी हेलीपैड पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अंकिता हत्या मामले की जांच में किसी तरह की कोताही व ढील नहीं बरती जाएगी। पुलिस की ओर से तय समय में कार्रवाई की जा रही है। एसआईटी अपना काम शुरू कर दिया है। घटना में दूध का दूध और पानी का पानी होगा। अपराध में संलिप्त कोई भी आरोपी जांच से बचेगा नहीं। जांच में किसी भी पहलू को छोड़ा नहीं जाएगी। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसी घटना को बर्दाश्त व स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अपराधियों के खिलाफ सख्त सजा और जल्द से जल्द कार्रवाई के लिए सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को ले जाने पर काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में ऐसा समय आ गया जहां धड़ाधड़ निर्णय होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला विकास का हो या अवैध निर्माण का। उत्तराखंड में ऐसा समय आ गया जहां निर्णय होंगे। वे भी धड़ाधड़ होंगे। उस पर किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी। अच्छे निर्णय पर कोई रोक नहीं लगेगी। जिन अपराधिक तत्वों ने सरकारी व वन भूमि पर अतिक्रमण कर रिजॉर्ट बनाए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए। ऐसे अवैध रिजॉर्ट को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है।

 ये भी पढ़ें...अंकिता की अंतिम विदाई: बेटी को यादकर बेहोश हो रही मां, बेबसी और दर्द को बयां कर रहीं ये तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed