फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Bhandari murder case Congress protests rallies demands CBI probe Rishikesh Dehradun Uttarakhand news

Uttarakhand: अंकिता हत्याकांड...न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, यमकेश्वर विधायक के आवास का घेराव

Sat, 03 Jan 2026 04:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Jan 2026 04:35 PM IST
सार

अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेशभर में अलग-अलग जगह विरोध प्रदर्शन किए गए। 

विज्ञापन
Ankita Bhandari murder case Congress protests rallies demands CBI probe Rishikesh Dehradun Uttarakhand news
ऋषिकेश में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। पुलिस ने रोका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम को उजागर करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ऋषिकेश में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट के आवास का घेराव किया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन


शनिवार को प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी के नाम को लेकर प्रदेश सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि आखिर वह वीआईपी कौन है, जिसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार का पुतला फूंका
ज्योति रौतेला ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। वहीं कर्णप्रयाग में अंकिता मामले को लेकर भाजपा ने प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस से सबूत दिखाने की मांग की। कहा की कांग्रेस बेवजह दिवंगत अंकिता के नाम को उछाल कर राजनीति कर रहे है। अगर इस मामले में कांग्रेस के पास कोई सबूत है तो उसे सामने दिखाए। बेवजह अंकिता के नाम पर घृणित राजनीति न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Paush Purnima Snan:  मशहूर कलाकार अर्जुन बिजलानी ने हरिद्वार गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले-आज का दिन खास

वहीं देहरादून में अंकिता हत्याकांड और एंजेल चकमा की हत्या में न्याय के साथ प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे शिक्षा के बाजारीकरण के विरोध में एनएसयूआई छात्र संगठन ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। देहरादून में यमुना कॉलोनी चौक पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed