फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anil from Australia got his eyes treated in Doon.

Dehradun News: ऑस्ट्रेलिया के अनिल ने दून में कराया आंख का इलाज

Sat, 06 Dec 2025 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Anil from Australia got his eyes treated in Doon.
देहरादून। ऑस्ट्रेलिया के निवासी अनिल राणा ने दून चिकित्सालय में आंख का सफल ऑपरेशन करवाया। अनिल पेशे से व्यापारी हैं और मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव के रहने वाले हैं। वह दाहिनी आंख में मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहे थे। दून चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील ओझा ने बताया कि अस्पताल का नेत्र रोग विभाग अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है और ऑपरेशन केवल 2.2 मिमी के चीरे से किया गया। इससे मरीज को किसी भी प्रकार की दवा की आवश्यकता नहीं होती और ऑपरेशन बिना इंजेक्शन के ड्रॉप से ही किया जाता है। दिलचस्प यह है कि इससे पहले अनिल ने अपनी बायीं आंख का ऑपरेशन ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल में करवाया था। उनके सफल ऑपरेशन में डॉ. नीराज सरस्वत, डॉ. दिव्या खंडूरी, डॉ. इशान सिंह, डॉ. वंशिका की टीम शामिल रही। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed