फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anil baluni elected for rajya sabha from uttarakhand

उत्तराखंड से अनिल बलूनी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, भाजपाईयों ने स्वागत कर मनाया जश्न

Fri, 16 Mar 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Anil baluni elected for rajya sabha from uttarakhand
anil baluni

राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने उनके निर्वाचित होने की बृहस्पतिवार को घोषणा कर दी। नामांकन कराकर दिल्ली चले गए बलूनी आज सुबह दून पहुंचे और दोपहर बाद उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर मदन सिंह कुंजवाल से निर्वाचित होने का सर्टिफिकेट हासिल किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस और उसके निवर्तमान राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा पर निशाना साधा। साथ ही, त्रिवेंद्र सरकार की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


उत्तराखंड कोटे की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था। भाजपा की ओर से उसके उम्मीदवार अनिल बलूनी ने ही नामांकन कराया था। एकमात्र नामांकन होने की वजह से बलूनी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता पहले ही साफ हो गया था। आज नाम वापसी तय की गई थी। निर्वाचन आयोग ने नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद औपचारिक तौर पर बलूनी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ बलूनी अपराह्न तीन बजकर दस मिनट पर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मदन कौशिक, अरविंद पांडेय समेत कई विधायक और भाजपा प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे। सर्टिफिकेट लेने के बाद सीएम ने बलूनी का मुंह मीठा कराया। स्पीकर प्रेम चंद्र अग्रवाल ने भी बलूनी को बधाई दी। इसके बाद, सभी भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंच गए। यहां पर बलूनी का जोरदार स्वागत किया गया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने बलूनी को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कहां हैं निवर्तमान राज्यसभा के सदस्य

Anil baluni elected for rajya sabha from uttarakhand
anil baluni

पांच नहीं, 25 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे
नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा है कि उत्तराखंड के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ सालाना बजट राज्यसभा सदस्य को मिलता है। पांच करोड़ को 25 करोड़ बना दिया जाएगा।

कहां हैं निवर्तमान राज्यसभा के सदस्य
बलूनी ने महेंद्र सिंह माहरा का नाम लिए बगैर कहा कि अब जिनका कार्यकाल खत्म हो रहा है, वह कहां है। छह साल कहां रहे, क्या किया, बहुत सारी बातें हैं। बलूनी ने कहा कि छह साल में न्यू इंडिया, न्यू उत्तराखंड के लिए काम किया जाएगा।

स्वागत नहीं कराऊंगा, आप ने बात मानी
बलूनी ने कहा कि नई संस्कृति विकसित कराने के लिए उन्होंने स्वागत, होर्डिंग्स-बैनर, पोस्टर सबसे दूर रहने का निर्णय लिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताया कि उन्होंने उनकी बात का सम्मान रखते हुए ऐसा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्षजी ने कहा था कि एक बार कार्यालय आना ठीक रहेगा, तो वे आ गए।

जीरो टॉलरेंस की दिल्ली तक है चर्चा
अनिल बलूनी ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार के जीरो टॉलरेंस की दिल्ली तक चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकार किस तरह काम करती थी, ये सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं के भाषण से अब सब पक चुके हैं। अब सब ठोस काम चाहते हैं।

नाली खंड़जे के लिए नहीं दूंगा एक पैसा
नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा है कि वह नाली खंड़जे जैसे कार्य के लिए अपनी सांसद निधि से एक पैसा नहीं देंगे। इस निधि का उपयोग स्थायी और बहुद्देश्यीय कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास के लिए अतिरिक्त बजट जुटाया जाएगा। शाम को बलूनी दिल्ली लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed