फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angry elephant turn bus in air on ram nagar highway

बिगड़ैल हाथी ने हाईवे पर मचाया उत्पात, एक फीट तक हवा में उठाई यात्रियों से भरी बस

Thu, 10 Jan 2019 11:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jan 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Angry elephant turn bus in air on ram nagar highway
elephant

मोहान-चिमट्टाखाल मार्ग पर हाथी ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया। पहले तो हाथी ने मानिला जा रही रोडवेज बस के शीशे पर सूंड़ मारी, इसके बाद बस को एक फीट हवा में उठा दिया। यात्रियों ने शोर मचाया तो परिचालक ने उन्हें शांत करा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद हाथी ने अन्य गाड़ियों को निशाना बनाया और उनके शीशे तोड़े। साथ ही एक डंपर में लदे राशन को खाया। वहीं, सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने पटाखे फोड़े, तब जाकर हाथी जंगल की ओर गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह चार बजे दिल्ली से मानिला जा रही रामनगर डिपो की बस (यूके-07पीए-3160) जब मोहान से चिमट्टाखाल की ओर चली तभी कुछ दूरी पर हाथी अचानक सड़क पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी को देखकर बस चालक अनिल कुमार ने बस रोक दी और बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। तभी हाथी ने बस के शीशे पर अपनी सूंड़ मारी, इससे शीशा थोड़ा सा टूट गया।

इसके बाद हाथी ने बस को एक फीट हवा में उठा दिया। इससे बस में बैठी सवारियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी बीच, परिचालक पुरुषोत्तम प्रकाश ने सभी सवारियों को चुप रहने को कहा। सवारियां चुप हो गईं तो हाथी बस को छोड़कर पीछे से आ रहे एक डंपर की ओर चला गया।

जैसे ही हाथी पीछे की ओर गया तो चालक ने बस दौड़ा दी। इसके बाद हाथी डंपर में लदे सब्जी, दाल, अनाज आदि को खाने लगा। हाथी को खाता देख चालक ने डंपर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया और फिर तेजी से डंपर लेकर चला गया।

वहीं रामनगर डिपो के स्टेशन इंचार्ज नवीन आर्या ने बताया कि बसों पर हाथी द्वारा लगातार तोड़फोड़ की जा रही है। ऐसे में वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा एवं सरकारी संपत्ति को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए वन विभाग को पत्र लिखा जाएगा।

कुमेरिया द डेन कॉर्बेट रिसॉर्ट में मंगलवार रात एक हाथी गेट तोड़ कर घुस गया और जमकर उत्पात मचाया। दो घंटे तोड़फोड़ कर रिसॉर्ट में खड़े बांस सहित हरे पेड़ों को खाकर चला गया, लेकिन सूचना देने के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। रिसॉर्ट के प्रबंधक कमल रावत ने बताया कि मंगलवार रात डेढ़ बजे हाथी रिसॉर्ट का गेट तोड़कर घुसा था। वन कर्मियों के नहीं आने पर रिसॉर्ट के स्टॉफ ने पटाखे फोड़कर हाथी को खदेड़ा।

प्रबंधक ने बताया कि पहले भी पांच से छह बार हाथी रिसॉर्ट में आ चुका है और वन विभाग को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मामले में उन्होंने एक पत्र वन क्षेत्राधिकारी मोहान को देकर पर्यटकों की सुरक्षा की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed