{"_id":"694bff817cb4ce95ee09950d","slug":"anger-march-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-dehradun-news-c-5-drn1037-863471-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश मार्च
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में घंटाघर पर कट्टरपंथी जिहादी ताकतों का पु
- नारेबाजी कर बांग्लादेश सरकार का जलाया पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों के लोग सड़कों पर उतरे और आक्रोश मार्च निकाला। बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की। विहिप के प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद ने कहा कि हमे जिहादी मानसिकता वाले लोगों का संपूर्ण बहिष्कार करना होगा।
बुधवार को विहिप बजरंग दल के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग गांधी पार्क में एकत्र हुए। यहां से घंटाघर तक आक्रोश मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। प्रांत अर्चक पुरोहित प्रमुख सुभाष जोशी ने कहा कि अपने बच्चों को शास्त्र पढ़ाएं। शास्त्रों के अध्ययन करने से समाज सबल बनेगा। बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि अब हिंदू समाज को ये लड़ाई आर-पार की लड़नी होगी नहीं तो समाज का अस्तित्व संकट में है। इस प्रदर्शन और आक्रोश मार्च में साधु-संतों के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, पुनीत मित्तल, स्वामी योगेश्वरानंद, सरदार सोनी, विभाग मंत्री आलोक सिन्हा, सह विभाग संगठन मंत्री अक्षत राणाकोटी, अमन स्वेडिया, अध्यक्ष अनिल मेसोन, विशाल चौधरी, माधव मैथानी मंत्री, श्याम शर्मा, यशवंत मौर्य, सौरभ गौतम, राजेश सोमवंशी, अखिलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।