फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anger erupted over pits on the road, demonstrations

सड़क के गड्ढों पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Sat, 14 Mar 2020 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over pits on the road, demonstrations
सेलाकुई मुख्य बाजार में सड़क पर बने गड्ढों को लेकर लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
सेलाकुई मुख्य बाजार में सड़क पर बने गड्ढों की समस्या पर शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों को आवाजाही में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने श्रमदान कर गड्ढों को भरा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से मुख्य बाजार में सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। हल्की सी बारिश में भी सड़क तालाब बन जाती है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। बावजूद इसके विभाग सड़क की कोई सुध नहीं ले रहा है। कई बार लोग सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर चोटिल तक हो चुके हैं। कहा यदि शीघ्र ही सड़कों के गड्ढों को नहीं भरता तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं, लोनिवि देहरादून के ईई राजेश कुमार ने बताया कि मामले में जेई को निर्देशित कर पैच वर्क कर गड्ढों को भरने के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शन करने वालों में भगवान सिंह राठौर, जमील अहमद, मोहन तोमर, अनिल गैरोला, शहजाद, कार्तिक, अशोक, नेमराम, उज्जवल, सेतिया, यमुना प्रसाद बड़ोनी, इरफान, आनंद सिंह, गणेश चंद्र रतूड़ी, हरीश, पप्पू सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed