फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anganwadi workers warned of movement

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers warned of movement
देहरादून। आश्वासन के बावजूद हड़ताल के दौरान का मानदेय काटने और सेवा नियमित न रहने के विरोध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सहायिका, मिनी कार्यकर्ती संगठन कि प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने बताया कि कोरोना संकट से पहले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में धरना प्रदर्शन पर बैठे थे। इस दौरान उन्होंने अनशन भी किया था। कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तब हड़ताल पर चली गई थी। उसके बाद सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने उन्हें आश्वस्त किया था कि उनका हड़ताल के दौरान का मानदेय नहीं कटेगा। इसके साथ ही उनकी सेवा भी नियमित मानी जाएगी। रेखा नेगी ने बताया कि आश्वासन के बावजूद उनका मानदेय काटा जा रहा है और सेवा भी लगातार नहीं मानी जा रही है। अगर सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरा नहीं किया तो एक बार फिर उन्हें हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed