फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anemia increasing in women and children of Doon

Dehradun News: दून की महिलाओं और बच्चों में बढ़ रही खून की कमी

Mon, 29 May 2023 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Anemia increasing in women and children of Doon
महिलाओं और बच्चों में एनीमिया की समस्या से बचाव के लिए सरकार लगातार जागरूकता अभियान चलाती है, इसके बावजूद बच्चों और महिलाओं एनीमिया की दर में पिछले पांच साल में बढ़ोतरी हो गई है। हेल्थ मैनेजमेंट एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम 5 (एचएमआईएस) में इसका डाटा देखा जा सकता है। 2014 में एचएमआईएस 4 के सर्वे में एनीमिया की स्थिति कुछ बेहतर थी, लेकिन पांच साल में भी लोगों पर जागरूकता का असर नहीं हुआ और स्थिति पहले से भी खराब हो गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक छह माह से पांच साल तक के बच्चों में, 15 से 49 साल की सामान्य महिलाओं में, 15 से 49 साल की गर्भवती महिलाएं और अन्य महिलाओं में एनीमिया अधिक पाई जा रही है। गर्भावस्था में उचित डॉक्टरी सलाह व इलाज न मिलने से गर्भवतियों में हीमोग्लोबिन का स्तर बहुत कम हो जाता है। जानकारी के मुताबिक अस्पतालों में गर्भवतियों में 80 फीसदी एनिमिक गर्भवती महिलाएं प्रसव के समय अस्पताल आती हैं।
विज्ञापन

इनमें हीमोग्लोबिन का स्तर 10 ग्राम से कम होता है। हीमोग्लोबिन कम होने पर प्रसव में खतरा, सिजेरियन करने पर भी खतरा हो सकता है। जिला प्रोग्राम अधिकारी अनूप चौहान ने बताया कि एनीमिया से बचाव के लिए घर-घर जाकर आयरन, कैल्शियम की गोलियां दी जा रही हैं। आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन भी लग रहे हैं। इसके अलावा बच्चों को पेट के कीड़े मारने और पोषण के लिए एलबेंडाजोल की दवा दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महिलाओं की हो रही काउंसिलिंग -
सुमन पुरी निजी क्लिनिक की डॉ. राखी शर्मा ने बताया एनीमिया की दर कम करने व एनीमिया से बचाव के लिए महिलाओं की काउंसिलिंग कर उन्हें पौष्टिक आहार लेने की सलाह भी दी जाती है, इसके बावजूद स्थिति नहीं सुधर रही। हर पांच में एक गर्भवती में एनीमिया की समस्या पाई जा रही है।


- खानपान में हरी सब्जियां शामिल करें -
डाइटिशन रचना शर्मा कहती हैं कि आयरन की कमी से एनीमिया होती है। खानपान में हरी सब्जियां, फल, अंकुरित अनाज को सम्मिलित करें। शरीर में खून बनने के लिए आयरन, प्रोटीन, विटामिन, माइक्रोन्यूट्रिशन की उचित मात्रा होनी चाहिए। लोहे के बर्तन में खाना जरूर बनाएं। इससे आयरन मिलता है। महिलाओं में मासिक धर्म भी होता है इसलिए भी आयरन कमी हो जाती है। अनाज, अंकुरित दालें और विटामिन सी जरूर शामिल करें।

- एचएमआईएस 5 का डाटा -
- महिलाओं और बच्चों की उम्र - 2019- 2021 - 2015 - 2016
- छह माह से पांच साल तक के बच्चों में - 59.5% - 50.6%
- गर्भावस्था के बिना 15 से 49 साल की महिलाओं में- 47.9% - 42.3%
- 15 से 49 साल की अन्य महिलाओं में एनीमिया - 47.9%- 41.9%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed