फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Andhra Pradesh devotee died in Kedarnath Yatra Chardham Yatra 2025 Uttarakhand News Read All Update

Chardham Yatra: केदारनाथ दर्शन के लिए आए आंध्रप्रदेश के श्रद्धालु की मौत, थारो कैंप के पास मिले थे अचेत

Fri, 16 May 2025 01:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 May 2025 01:29 PM IST
सार

केदारनाथ यात्रा पर आए आंध्रप्रदेश के श्रद्धालु की मौत हो गई। थारो कैंप के पास व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था। 

विज्ञापन
Andhra Pradesh devotee died in Kedarnath Yatra Chardham Yatra 2025 Uttarakhand News Read All Update
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थारो कैंप के पास एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना स्थानीय निवासी द्वारा डीडीआरएफ और वाईएमएफ टीम लिनचोली को दी गई। सूचना मिलते ही दोनों टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और अचेत व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बड़ी लिनचोली पहुंचाया गया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत जांच की, लेकिन तब तक श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान वाराणसी उम्माहेश्वर वेंकट अवधानी (61) निवासी आंध्र प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haridwar Crime: लापता चार साल की मासूम की हत्या, मनसा देवी मंदिर टनल के पास मिला एक कोने में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों व स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करते समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed