फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anchal milk quality will be imporved

...तो 20 करोड़ से सुधरेगी आंचल की गुणवत्ता

Tue, 23 May 2017 02:48 PM IST
हरीश पांडे / अमर उजाला, हल्द्वानी
हरीश पांडे / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 23 May 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
anchal milk quality will be imporved
दूध

प्रदेश में पिछड़ रहे उत्तराखंड को-ऑपरेटिव डेरी फेडरेशन (यूसीडीएफ) के आंचल ब्रांड के दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने की कवायद की जा रही है। आंचल की पहचान को दोबारा बाजार में लाने के लिए यूसीडीएफ ने कृषि मंत्रालय भारत सरकार को कोल्ड चेन बनाने और समितियों में डीपीएमसीयू यूनिट लगाने के लिए 20.60 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


यह योजना वित्तीय वर्ष 2017-18 और 2018-19 के लिए है। योजना के तहत दूध बेचने वाले डीलर्स को 50 प्रतिशत सब्सिडी में रेफरिजेरेटर और डीप फ्रिज देने की योजना है। यूसीडीएफ 11 जिलों में 1134 समितियों के माध्यम से दूध उत्पादकों से दूध खरीदता है। और इसे पूरे प्रदेश में आंचल ब्रांड के नाम से बेचता है। तीन साल पूर्व तक आंचल ब्रांड बाजार में अपनी गुणवत्ता के  लिए जाना जाता था लेकिन प्राइवेट कंपनियों के बाजार क्षेत्र में आने से आंचल ब्रांड की बिक्री में गिरावट आई है। 
विज्ञापन


गुणवत्ता सुधारने को ये होगा काम 
- समितियों से दूध लाने के लिए रेफरिजेरेटर केन
- बाजार में दूध उत्पाद पहुंचाने के लिए 11 वातानुकूलित वैन
- बाजार में दूध ले जाने के लिए इंसुलेटेड 16 वैन

ये होगा फायदा 
दूध की क्वालिटी सुधरेगी
दूध और दुग्ध उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी
दुग्ध संघों को होगा फायदा। उत्पादकों को भी मिलेगा लाभ

11 जिलों में लगेंगे डीपीएमसीयू यूनिट
यूसीडीएफ दुग्ध उत्पादकों को सीधे लाभ देने के लिए 11 जिलों की 1134 दुग्ध समितियों में डाटा प्रोसेसर एंड मिल्क कलेक्शन यूनिट (डीपीएमसीयू) लगाने जा रहा है। इसके लगते ही दुग्ध उत्पादकों को सीधे लाभ होगा। इस यूनिट के लगने से दूध के तौल से लेकर फैट ऑटोमेटिक निगलेगा। साथ ही दूध की पूरी कीमत की प्रिंटेड पर्ची दुग्ध उत्पादक को मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्रालय भारत सरकार को दूध की गुणवत्ता सुधारने और दुग्ध उत्पादकों को सीधा फायदा पहुंचाने के लिए 20.60 करोड़ की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट सौंपी गई है। जल्द ही इसमें पैसा मिलने की उम्मीद है।
- दीप बिष्ट, सामान्य प्रबंधक यूसीडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed